फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेब्यू करते ही इस एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, बोलीं- '94 किलो वजन देखकर लोग उड़ाते थे हंसी'

Sun, 07 Jul 2019 04:15 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 07 Jul 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
Malaal actress Sharmin Segal revealed shocking thing says was 95 kilo at the age of 17
Sharmin Segal - फोटो : instagram

कई सारे स्टार्स ऐसे हैं जिनका बॉलीवुड में आने से पहले वजन काफी ज्यादा था। इनमें अर्जुन कपूर से लेकर परिणीति चोपड़ा का नाम शामिल हैं। आज यह सभी सेलिब्रिटी सिनेमाजगत में हिट हैं। इस बीच हाल ही में संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की एक्ट्रेस ने अपने वजन को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब वह 94 किलो की थीं। 

Malaal actress Sharmin Segal revealed shocking thing says was 95 kilo at the age of 17
Meezaan and Sharmin Segal - फोटो : social media

संजय लीला भंसाली की इस एक्ट्रेस का नाम शर्मिन सहगल (Sharmin Segal) है। शर्मिन ने 'मलाल' फिल्म से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। शर्मिन ने अपने वजन को लेकर खुलासा एक वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान किया। इस इंटरव्यू में शर्मिन ने कहा- 'मैं डॉक्टर बनना चाहती थी। कॉलेज के दिनों में मैंने थिएटर किया। जहां से मुझे एक्टिंग का कीड़ा लगा। स्टेज पर मुझे देखकर लोग हंसते थे क्योंकि उस वक्त मेरा वजन 94 किलो था।' 

Malaal actress Sharmin Segal revealed shocking thing says was 95 kilo at the age of 17
Sharmin Segal - फोटो : Amar Ujala

शर्मिन ने आगे कहा- 'एक्ट्रेस बनने का ख्वाब डरावना था। ग्लैमर वर्ल्ड में प्रतिभा से ज्यादा आपकी मौजूदगी देखी जाती है। मेरा वजन 10 साल की उम्र से बढ़ना शुरू हो गया था। 17 साल की उम्र में मेरा वजन 94 किलो था। इसे कम करने का फैसला लिया और करीब 6-7 साल में फिट हो पाई। अब मेरा वजन 49 किलो है।' वजन कम करने को लेकर शर्मिल ने कहा- 'मैंने अपना खाना कम किया और एक्सरसाइज ज्यादा की। इसके साथ भंसाली सर को असिस्ट करने में 15 घंटे बीतते थे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaal actress Sharmin Segal revealed shocking thing says was 95 kilo at the age of 17
Sharmin Segal and Priyanka Chopra - फोटो : twitter

'मैरीकॉम' शूटिंग के समय सेट पर मैं दिन में महज 15 मिनट बैठ पाती थी। आपको बता दें, शर्मिन सहगल संजय लीला भंसाली की भांजी हैं। 'मलाल' फिल्म में शर्मिन के अपोजिट मीजान जाफरी हैं। शर्मिन के साथ मीजान ने भी इस फिल्म से डेब्यू किया। फिल्म रिलीज होने से पहले मीजान एक चैट शो में आए थे। इस चैट शो में मीजान को तीन विकल्प दिए गए थे जिसके बाद मीजान ने अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली को चुना। इसके बाद मीजान की नव्या के साथ कई तस्वीरें सामने आई और अफेयर की खबरों को हवा मिली। 

विज्ञापन
Malaal actress Sharmin Segal revealed shocking thing says was 95 kilo at the age of 17
meezaan, navya - फोटो : social media

अब मीजान ने अफेयर की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए बयान दिया। मीजान जाफरी (Meezaan Jaffrey) ने कहा- 'मैं क्यों स्वीकार करूं जब कोई रिलेशनशिप में हूं ही नहीं। हम दोस्त हैं, दोस्ती का भी एक रिश्ता होता है। यह ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड टाइप का डेटिंग रिलेशनशिप नहीं है। हमें दोस्तों संग थिएटर से बाहर निकलते देखा गया। इसका मतलब यह नहीं है कि हम डेट कर रहे हैं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed