{"_id":"5c7ccda6bdec2273903332f8","slug":"malaika-arora-and-arbaaz-khan-approach-together-for-nach-baliye-season-9","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी की बात चलते ही मलाइका-अर्जुन के बीच फिर आए अरबाज, बात बन गई तो साथ दिखेगी जोड़ी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी की बात चलते ही मलाइका-अर्जुन के बीच फिर आए अरबाज, बात बन गई तो साथ दिखेगी जोड़ी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
malaika arbaaz
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अरबाज खान को तलाक देने के बाद मलाइका अरोड़ा अब अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं । दोनों को अक्सर डेट पर जाते देखा जाता है। पिछले दिनों अर्जुन और मलाइका साथ में आकाश अंबानी के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए स्विट्जरलैंड गए थे ।
2 of 5
Malaika Arora Arbaaz Khan
- फोटो : file photo
हाल ही में ये भी खबर आई थी कि मलाइका और अर्जुन अप्रैल महीने में शादी कर सकते हैं। दोनों की शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाज से होगी। इसी बीच मीडिया में ऐसी खबर आई है जिससे अर्जुन कपूर को बड़ा झटका लग सकता है । दरअसल, मलाइका-अर्जुन के बीच अरबाज आ गए हैं।
3 of 5
Malaika Arora Arjun Kapoor
- फोटो : file photo
जी हां, जल्द ही मलाइका अपने एक्स हसबैंड अरबाज खान के साथ नजर आ सकती हैं। दरअसल, 'नच बलिए सीजन 9' के मेकर्स ने मलाइका और अरबाज को इस शो का जज बनने के लिए अप्रोच किया है । मेकर्स इन दो 'एक्स' को साथ में दिखाकर शो की टीआरपी बढ़ाना चाहते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Malaika Arora Arbaaz Khan
- फोटो : file photo
मेकर्स की मानें तो लोग अरबाज और मलाइका को साथ देखकर उत्साहित होंगे। बता दें कि अरबाज और मलाइका 18 साल तक साथ रहे। दोनों का एक बेटा अरहान भी है। अरबाज-मलाइका ने 2017 में तलाक ले लिया था । अरबाज अब मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं ।
विज्ञापन
5 of 5
Malaika Arora Arbaaz Khan
- फोटो : twitter
साथ ही अरबाज ने जॉर्जिया के साथ शादी करने का भी फैसला लिया है । जॉर्जिया अक्सर खान परिवार में होने वाली पार्टी में शामिल होती हैं । वहीं अरबाज और मलाइका के भी रिश्ते खराब नहीं हैं । दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है । हाल ही में बेटे अरहान के जन्मदिन पर दोनों साथ दिखे थे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।