{"_id":"604efbab8ebc3ee61d7ceb97","slug":"malaika-arora-and-arjun-kapoor-love-story-know-how-its-began","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्जुन कपूर पर दिल हार बैठी थीं शादीशुदा मलाइका अरोड़ा, जानें कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अर्जुन कपूर पर दिल हार बैठी थीं शादीशुदा मलाइका अरोड़ा, जानें कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते अब किसी से छुपे नहीं हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर कई बार खुलेआम अपने प्यार का इजहार किया है। हालांकि रिलेशनशिप की शुरुआत में वह कुछ भी कहने से बचते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर
- फोटो : फाइल फोटो
1998 में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी। दोनों एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान पहली बार मिले थे। साल 2017 में उन्होंने तलाक ले लिया। तलाक के बाद उनके बेटे अरहान खान की कस्टडी मलाइका अरोड़ा को मिली। मलाइका अपने बेटे के साथ ही रहती हैं।
3 of 5
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर
- फोटो : फाइल फोटो
जब मलाइका और अरबाज के रिश्ते में दरार की खबरें आनी शुरू हुईं तभी गॉसिप के गलियारों में ऐसी चर्चा थी कि मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कहा तो यह भी गया था कि अरबाज और मलाइका के अलग होने की वजह अर्जुन थे। इससे पहले अर्जुन कपूर सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान के साथ रिलेशनशिप में रह चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर
- फोटो : फाइल फोटो
मलाइका से मिलने अर्जुन अक्सर देर रात उनके घर जाया करते थे और ऐसा एक दो बार नहीं बल्कि उन्हें अक्सर मलाइका के घर जाते हुए देखा गया था। इस वजह से भी उन दिनों दोनों के बीच रिलेशनशिप की चर्चाएं होने लगीं। दोनों एक पार्टी में जाते लेकिन इस बात का भी ख्याल रखते कि मीडिया के सामने साथ में ना आएं। मलाइका और अर्जुन ने पहली बार अपने रिश्ते पर तब मुहर लगाई जब एक फैशन शो में दोनों साथ में पहुंचे और फ्रंट सीट पर बैठे।
मलाइका के परिवार के साथ ही उनके बेटे अरहान के साथ भी अर्जुन की अच्छी बॉन्डिंग है। कपूर खानदान की पार्टियों में अक्सर मलाइका और अर्जुन साथ में नजर आते हैं। वहीं मलाइका के परिवार में भी जब भी कोई कार्यक्रम होता है तो कपल साथ पहुंचता है। मलाइका अर्जुन से उम्र में 12 साल बड़ी हैं इस वजह से उन्हें कई बार ट्रोल भी किया गया लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। बहरहाल कपल ने अभी तक अपनी शादी के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया है। उनके चाहने वाले जरूर उन्हें सात फेरे लेते हुए देखना चाहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।