फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोमैटो विवादः परिणीति चोपड़ा के बाद डिलीवरी ब्वॉय के समर्थन में उतरीं संजना गलरानी, वीडियो साझा कर कही ये बात

Mon, 15 Mar 2021 12:31 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 15 Mar 2021 12:31 PM IST
विज्ञापन
Sanjjanaa Galrani share story on instagram share her thoughts on Zomato delivery Boy Case
संजना गलरानी, जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय - फोटो : Instagram

इन दिनों सोशल मीडिया पर फूड सर्विस ऐप जोमैटे के डिलीवरी ब्वॉय का महिला के साथ हाथापाई का मामला चर्चा में बना हुआ है। कुछ दिनों पहले एक महिला ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिसमें उसकी नाक से खून निकल रहा था। उसने जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय पर उससे मारपीट का आरोप लगाया था। अब इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं कन्नड़ अभिनेत्री संजना गलरानी ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय साझा की है।





 

Sanjjanaa Galrani share story on instagram share her thoughts on Zomato delivery Boy Case
संजना गलरानी की इंस्टाग्राम स्टोरी - फोटो : Instagram

संजना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'मुझे नहीं पता कि सच क्या है, लेकिन मुझे इस शख्स के लिए बुरा लग रहा है। उसने अपनी नौकरी खो दी और इस तस्वीर में वो बेचारा लग रहा है'। इसके अलावा उन्होंने एक और तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'हो सकता है उसने जो किया हो वो गलत हो लेकिन वो लगातार माफी मांग रहा है। सेक्शन 307 हाफ मर्डर के लिए और 7 साल जेल की सजा तब आपको मिलती है जब आपने किसी को चेहरे पर मारा हो'। 


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SANJJANAA GALRANI. (@sanjjanaagalrani)

Sanjjanaa Galrani share story on instagram share her thoughts on Zomato delivery Boy Case
परिणीति चोपड़ा - फोटो : Social Media

बता दें कि इस मुद्दे के सामने आने पर सबसे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था , 'जोमैटो इंडिया, कृपया सच की जांच करें और सार्वजनिक रूप से रिपोर्ट करें। अगर सज्जन मासूम है (मेरा मानना है कि वह है), कृपया हमें महिला को दंडित करने में मदद करें। यह अमानवीय, शर्मनाक और दिल दहला देने वाला है। कृपया मुझे बताएं कि मैं कैसे मदद कर सकती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjjanaa Galrani share story on instagram share her thoughts on Zomato delivery Boy Case
जोमैटो - फोटो : self

क्या है मामला?

मॉडल और मेकअप आर्टिस्ट हितेशा चंद्रानी ने वीडियो साझा कर बताया कि उन्होंने जोमैटो से दोपहर का खाना ऑर्डर किया था। जब खाना आने में देर हुई तो उन्होंने साइट के कस्टमर केयर पर जाकर उससे देरी के चलते ऑर्डर कैंसिल करने के लिए कहा। इसी बातचीत के दौरान ही जोमैटो का डिलीवरी ब्वॉय कामराज वहां आ गया। हितेशा ने जब उससे खाना वापस ले जाने के लिए कहा, तो वह भड़क उठा। उसने खाने का पैकेट वापस ले जाने से इनकार कर दिया और हुई बहस के बीच कामराज ने हितेशा के चेहरे पर घूंसा जड़ दिया। जब हितेशा चिल्लाईं तो कामराज भाग खड़ा हुआ। उनकी नाक की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। 

विज्ञापन
Sanjjanaa Galrani share story on instagram share her thoughts on Zomato delivery Boy Case
जोमैटो डिलिवरी ब्वॉय कामराज - फोटो : ANI

वहीं इस मामले पर डिलीवरी ब्वॉय कामराज ने महिला के सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि जल्द ही सच सामने आएगा।  'ऑर्डर लेने के बाद महिला ने उसका भुगतान करने से मना कर दिया था, जैसा कि मैं देर से था। वह उसको मुफ्त में लेना चाहती थी। उसने मुझे चप्पलों से मारना शुरू कर दिया। उस समय में खुद को बचा रहा था और मेरे बाएं हाथ ने उसके दाहिने हाथ को छुआ और उसने जो अंगूठी पहनी थी, वह उसकी नाक से टकराई थी और उसमें से खून निकलने लगा था।' अब हितेशा  और कामराज की बातों पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहैं और सच्चाई के जल्द सामने आने की राह देख रहे हैं। फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है अब देखना होगा कि इस विवाद में कौन सच्चा साबित होता है और कौन झूठा।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed