मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं जहां कपल छुट्टियां एंजॉय कर रहा है। न्यूयॉर्क पहुंचते ही मलाइका ने पहली बार अर्जुन कपूर के साथ तस्वीर शेयर की और अपने रिश्ते को खुलकर कबूल किया। अब दोनों ने एक ही लोकेशन से बुमरैंग (Boomerang) वीडियो शेयर किया है।
अर्जुन से प्यार के इजहार के बाद फूले नहीं समा रहीं मलाइका, उछलते हुए वीडियो किया शेयर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका ने कैप्शन में लिखा- '4 जुलाई को सेलिब्रेट कर रही हूं।' बता दें कि 4 जुलाई को अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस था। इसमें मलाइका कूदती हुई नजर आ रही हैं। वहीं अर्जुन कपूर ने भी ऐसा ही पोस्ट शेयर किया। जिस पर मलाइका ने कमेंट किया कि 'मेरी वजह से तुम अच्छे दिख रहे हो।'
Celebrating 4th of July .....#nyc
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
इस दौरान मलाइका और अर्जुन ने मैचिंग ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी। हाल ही में मलाइका ने एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर से अफेयर की पुष्टि की। तलाक के बाद दोबारा रिश्ते के सवाल पर मलाइका ने कहा कि 'यह अद्भुत है। जब मेरी शादी खत्म हो गई तो मैं इस बात को लेकर निश्चित नहीं थी कि मैं दोबारा रिश्ते में पड़ूंगी। मैं इस वजह से भी डरी हुई थी कि मेरा दिल ना टूट जाए। मैं एक रिलेशनशिप चाहती थी और मुझे वो मिला। अब मैं बहुत खुश हूं।'
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on
मलाइका और अर्जुन की उम्र के बीच 11 साल का फासला है। मलाइका जहां 45 साल की हैं तो वहीं अर्जुन कपूर 34 साल के हैं। ऐसे में कई बार सोशल मीडिया पर उम्र को लेकर मलाइका को ट्रोल किया गया। उम्र में फासले के सवाल पर मलाइका ने कहा कि 'जब आप रिलेशनशिप में हों तो उम्र का फासला मायने नहीं रखता। इसमें दो दिल कनेक्ट करते हैं।'
अर्जुन कपूर जल्द ही आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत में दिखाई देंगे। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन की मुख्य भूमिका है। इसके अलावा इसमें संजय और मोहनीश बहन भी दिखाई देंगेे। पानीपत इसी साल 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।