मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को इन दिनों कई बार एक साथ देखा गया। दोनों कभी एक दूसरे का हाथ थामे दिखाई दिए तो कभी एक साथ समय बिताते हुए तब से इन दोनों के अफेयर की खबरें ज्यादा चर्चा में हैं। इस बीच इन दोनों की नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में मलाइका और अर्जुन को एयरपोर्ट पर देखा गया। खबरों की मानें तो यह दोनों इटली में छुट्टियां बिताने गए थे।
रियलिटी शो के बाद एयरपोर्ट पर फिर एक साथ दिखे अर्जुन-मलाइका, बर्थडे मनाने गए थे सात समंदर पार!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका अरोड़ा का 23 अक्तूबर को जन्मदिन था। ऐसे में कहा जा रहा है कि यह दोनों इटली में बर्थडे का जश्न मनाने के लिए गए थे। हालांकि मलाइका और अर्जुन एक साथ एयरपोर्ट पर तो नहीं दिखे लेकिन आगे पीछे जरूर नजर आए जिसके इन बातों को और भी जोर मिला। एयरपोर्ट पर मलाइका काफी स्टाइलिश नजर आ रही थीं।
मलाइका ने लाल रंग का चेक में ट्राउजर पहना हुआ था जिसके साथ काले रंग का क्रॉप टॉप था। वहीं गॉगल्स और बंधे बाल में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। जबकि अर्जुन कपूर ने काले रंग की जींस के साथ बैंगनी रंग की फुल स्लीव की टी-शर्ट पहनी हुई थी। हालांकि यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब दोनों को एक साथ इस तरह देखा गया हो।
हाल ही में अर्जुन कपूर 'इंडियाज गॉट टैलेंट' शो में आए थे जहां पर अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ जमकर मस्ती की। स्टेज पर उन्होंने साथ डांस किया और चारों तरफ तालियां और सीटियां बज उठीं। इस मौके पर टीवी शो में अर्जुन की बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की हीरोइन परिणीति भी थी लेकिन वह मलाइका के साथ ही मंच पर पहुंचे। मलाइका के साथ ही बैठे। लोगों को लग रहा था कि अर्जुन फिल्म के प्रमोशन के लिए आए हैं तो परिणीति के पास बैठेंगे।
आपको बता दें, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हो चुका है। यहां तक कि अरबाज इन दिनों जॉर्जिया के साथ देखे जा रहे हैं। खबरों की मानें तो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द शादी का ऐलान भी कर सकते हैं। इस बीच मलाइका की अर्जुन कपूर से नजदीकियां काफी बढ़ गई है। मलाइका के साथ नजदीकियों के कारण अर्जुन के सलमान खान जैसे सितारे से संबंध खराब हो गए। एक दौर में वह सलमान की बहन अर्पिता के ब्वॉयफ्रेंड थे और फिर वह सलमान की भाभी के ब्वॉयफ्रेंड हो गए। यह बात सलमान को बहुत बुरी लगी।