फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक्ट्रेस से शादी के लिए महेश भट्ट ने अपनाया था इस्लाम धर्म, फिल्म के सेट पर हुई थी रेप की कोशिश

Thu, 25 Oct 2018 07:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Oct 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
soni razdan birthday special converted to islam for marriage
soni razdan and mahesh bhatt - फोटो : instagram

एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी एक्टिंग के दम पर आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। कम समय में ही आलिया ने खुद की एक पहचान बना ली है। आलिया इस सफलता के पीछे मां सोनी राजदान का बड़ा हाथ मानती हैं। सोनी राजदान बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस हैं। हाल ही में वो आलिया के साथ राजी फिल्म में नजर आई थीं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

soni razdan birthday special converted to islam for marriage
soni razdan and alia bhatt - फोटो : twitter

सोनी राजदान का जन्म 25 अक्टूबर को इंग्लैंड के बर्मिंघम में हुआ था। उन्होंने अपना करियर जॉन फ्लावर के साथ इंग्लिश थियेटर में शुरू किया। सोनी राजदान ने 1986 में दूरदर्शन पर आने वाले पॉपुलर सीरियल बुनियाद में सुलोचना का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरियल साहिल और घाटा में काम किया।

soni razdan birthday special converted to islam for marriage
alia bhatt and soni razdan - फोटो : self

साल 2002 में सोनी राजदान ने डायरेक्शन के क्षेत्र में उतरने का फैसला किया। स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल और फिर एक दिन को सोनी राजदान ने डायरेक्ट किया। इसके अलावा सोनी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। उन्होंने 36 चौरंगी लेन, मंडी, सारांश, सड़क, गुमराह, मानसून वेडिंग, पेज 3, पटियाला हाउस, लव ब्रेकअप्स जिंदगी और राजी जैसी फिल्मों में एक्टिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
soni razdan birthday special converted to islam for marriage
mahesh bhatt, soni razdan - फोटो : self

सोनी राजदान ने फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट से 20 अप्रैल 1986 में शादी की। महेश भट्ट जब कॉलेज में पढ़ते थे तब उनका अफेयर लॉरियन ब्राइट से शुरू हुआ। लॉरियन का नाम बदलकर बाद में किरण भट्ट हो गया। महेश भट्ट और किरण से दो बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हैं। 70 के दशक में महेश भट्ट की नजदीकियां परवीन बॉबी से बढ़ने लगीं। जिसकी वजह से उनकी पहली शादी में दरार आ गई। 

विज्ञापन
soni razdan birthday special converted to islam for marriage
soni razdan and mahesh bhatt - फोटो : instagram

महेश भट्ट और परवीन बॉबी का रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया। इस दौरान महेश भट्ट की जिंदगी में सोनी राजदाई आईं। सोनी के साथ अफेयर के वक्त महेश भट्ट और किरण भट्ट साथ में रहते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक महेश भट्ट अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं देना चाहते थे। इस वजह से सोनी राजदान और महेश भट्ट ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया और फिर शादी की। सोनी राजदान की दो बेटियां हैं शाहीन भट्ट और आलिया भट्ट। इसी साल रिलीज हुई राजी में पहली बार सोनी राजदान बेटी आलिया के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई दीं। फिल्म में उन्होंने आलिया की मां का किरदार निभाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed