मलाइका अरोड़ा इन दिनों टीवी रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' जज कर रही हैं । इस शो में उनके साथ कोरियोग्राफर गीता कपूर और टेरेंस लुइस नजर आ रहे हैं । इसके अलावा वो अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं । दोनों ने अपने रिलेशन को आधिकारिक तौर पर कबूल लिया है और अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है ।
अर्जुन कपूर के साथ नो मेकअप लुक में नजर आईं मलाइका अरोड़ा, कैमरे को देखते ही छिपाने लगीं चेहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में मलाइका और अर्जुन डिनर डेट पर पहुंचे । यहां मलाइका वहाइट कलर की ड्रेस में दिखीं । वहीं अर्जुन ब्लैक टीशर्ट और कार्गो पहने नजर आए। मलाइका, अर्जुन के साथ नो मेकअप लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं । रेस्त्रां से बाहर निकलते दोनों की बॉन्डिंग देखने को मिली ।
कैमरे को देखते ही दोनों नजरें चुराने लगे और मीडिया को पोज दिए बिना आगे बढ़ते रहे । दोनों सितारों ने अपने फैंस के साथ सेल्फी भी ली । कुछ तस्वीरों में मलाइका, अर्जुन से आगे खड़ी दिखीं और उन्होंने अर्जुन को देखे बिना ही उन्हें बाय बोल दिया । साफ दिख रहा था कि दोनों मीडिया से बचना चाह रहे हैं ।
बता दें कि मलाइका भले ही फिल्में ना करती हों लेकिन उनके पास काम की कमी नहीं है । वो अक्सर फैशन शोज में नजर आती हैं । मलाइका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं । वो अपने हर फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं । जिसे फैंस काफी सराहते हैं ।
भूमि ने भोपाल में किया ये अनोखा काम, क्लाइमेट वॉरियर्स संग मिलकर शहर को दिया ये तोहफा