अभिनेता ऋतिक रोशन के लिए साल 2019 काफी अच्छा रहा। उनकी फिल्में 'सुपर 30' और 'वॉर' बॉक्स ऑफिस पर हिट हुईं। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि ऋतिक जल्द ही हॉलीवुड की फिल्म में नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो पहली बार होगा जब वो किसी हॉलीवुड फिल्म में काम करेंगे। इससे पहले बॉलीवुड के ऐसे कई अभिनेता रहे हैं जो हॉलीवुड में अपना दमखम दिखा चुके हैं।
हॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का हुनर दिखा चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे, अब ऋतिक की बारी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐश्वर्या राय
अपनी खूबसूरती और दमदार अभिनय से ऐश्वर्या राय ने ना केवल बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी परचम लहराया है। ऐश्वर्या ने हॉलीवुड में 'मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेस', 'पिंक पैंथर 2', 'प्रोवोक्ड' और 'द लास्ट लीजन' जैसी फिल्मों में काम किया है।
दीपिका पादुकोण
हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में दीपिका पादुकोण नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में दीपिका के साथ विन डीजल थे। फिल्म में दीपिका ने जोरदार एक्शन किया था। हालांकि फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' हॉलीवुड में भी सुपरहिट हैं। प्रियंका ने 'इजंट इट रोमांटिक' और 'बेवॉच' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। वहीं प्रियंका क्वांटिको सीरीज में भी काम कर चुकी हैं।
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने लियोनार्डो डिकेप्रियो के साथ फिल्म 'द ग्रेट गेट्सबाय' में काम किया था। फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी।