मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की खबरें जोरों पर हैं। आज मलाइका के एक पोस्ट शेयर करने के बाद से ही दोनों के जल्द शादी के बंधन में बंधने की खबरें आने लगी थीं। लेकिन अब मलाइका ने इस पोस्ट के पीछे की वजह का खुलासा कर दिया है, जो न तो अर्जुन कपूर से जुड़ी है और न ही उन्होंने शादी के लिए हां कहा है। हालांकि, एक अच्छी खबर तो है जिसके लिए वह राजी हो गई हैं। अब उन्होंने पोस्ट शेयर कर इसके बारे में बताया है।
Malaika Arora: अर्जुन कपूर से शादी नहीं, ये है मलाइका अरोड़ा के ‘हां’ कहने की वजह, जानकर आप भी देंगे बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब हो कि मलाइका अरोड़ा ने अपनी शर्माते हुए एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही थीं। इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा था, मैंने हां कर दी है, जिसे देखने के बाद से ही ये कयास लगाए जाने लगे कि वह जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। लोगों को लगा कि मलाइका ने अर्जुन कपूर को शादी के लिए हां कहा है, लेकिन बात कुछ और ही निकली। अब मलाइका के शो के लिए लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि उन्हें लगा था कि वह अर्जुन के साथ शादी की बात कर रही हैं।
Hema Malini: हेमा मालिनी ने 'राधा' बन कान्हा संग रचाया महारास, बंशी की धुन पर गूंजी पायल की झनकार
बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को बी टाउन का पावर कपल माना जाता है। काफी समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था, लेकिन अब वह खुलकर अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी वह एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
Kangana Ranaut: ऊंचाई की स्क्रीनिंग के दौरान जया बच्चन ने कंगना रणौत को किया इग्नोर, अभिषेक ने यूं संभाली बात