बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर इंडस्ट्री के हॉट कपल्स में से एक हैं। दोनों काफी लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। लेकिन, अब दोनों ने इस रिश्ते को शादी का नाम देने का फैसला किया है। दरअसल, अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शरमाते हुए एक प्यारी-सी तस्वीर शेयर कर कैप्शन में 'हां' लिखा है। जिसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अभिनेत्री ने अर्जुन कपूर को शादी के लिए हां कह दी है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही दोनों के फैंस काफी खुश हैं। ऐसे में हम एक बार फिर आपको यह बताने जा रहे हैं कि दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत कब और कैसे हुई थी। पढ़िए...
Malaika-Arjun: दिल तो बच्चा है जी... अर्जुन की मोहब्बत में कैसे बंधी मलाइका? तोड़ दिया 19 साल पुराना रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे खत्म हुआ अरबाज से 19 साल का रिश्ता
1993 में एक कॉफी ब्रांड के विज्ञापन के फोटोशूट के दौरान अरबाज और मलाइका एक-दूसरे पर फिदा हो गए। पांच साल तक डेट करने के बाद जब अरबाज खान ने मलाइका को शादी के लिए प्रपोज नहीं किया, तो अभिनेत्री ने खुद आगे बढ़कर उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया। अरबाज ने तुरंत हां कहते हुए कहा, 'बस डेट और टाइम बता देना मैं आ जाऊंगा'। 1999 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। शादी मुस्लिम और ईसाई रीति-रिवाज से की। हालांकि, शादी के 19 साल बाद 2017 में दोनों का किसी कारण पर झगड़ा हुआ और दोनों की राहें जुदा हो गईं।
यह भी पढ़ें: जल्द शादी करने वाले हैं मलाइका-अर्जुन? अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दिए संकेत
क्या अर्जुन थे मलाइका और अरबाज के अलग होने की वजह?
जब मलाइका और अरबाज के रिश्ते में दरार की खबरें आनी शुरू हुईं, तभी गॉसिप के गलियारों में ऐसी चर्चा थी कि मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कहा तो यह भी गया था कि अरबाज और मलाइका के अलग होने की वजह अर्जुन थे। इससे पहले अर्जुन कपूर सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान के साथ रिलेशनशिप में रह चुके थे।
यह भी पढ़ें: अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटीं आलिया भट्ट, बेटी को हाथ में थामे नजर आए रणबीर, देखें तस्वीरें
इस वजह से शुरू हुई थी दोनों के डेटिंग की अफवाह
मलाइका से मिलने अर्जुन अक्सर देर रात उनके घर जाया करते थे और ऐसा एक-दो बार नहीं बल्कि उन्हें अक्सर मलाइका के घर जाते हुए देखा गया था। इस वजह से भी उन दिनों दोनों के बीच रिलेशनशिप की चर्चाएं होने लगी थीं। दोनों एक साथ पार्टी में जाते थे, लेकिन इस बात का भी ख्याल रखते थे कि मीडिया के सामने साथ में ना आएं। मलाइका और अर्जुन ने पहली बार अपने रिश्ते पर तब मुहर लगाई जब एक फैशन शो में दोनों साथ में पहुंचे और फ्रंट सीट पर बैठे।
यह भी पढ़ें: आठ महीने बाद कंधे की चोट से उबरे विजय देवरकोंडा, फिर से काम पर लौटने के लिए हैं बेताब
मुसीबतों के बाद भी साथ हैं मलाइका-अर्जुन
इसके बाद मलाइका और अर्जुन को अक्सर कपूर खानदान और इंडस्ट्री की पार्टियों में साथ देखा जाने लगा। मलाइका अर्जुन से उम्र में 12 साल बड़ी हैं इस वजह से उन्हें कई बार ट्रोल भी किया गया लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा। और दोनों हर मुसीबत का सामना करने के बाद आज भी एक-दूसरे के साथ हैं।
यह भी पढ़ें: ज्योति से विवाद की वजह से डगमगाया पवन सिंह का करियर, फिल्म के मेकर्स ने दिखाया बाहर का रास्ता?