अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित कपल में से एक हैं। एक तरफ फैंस, जोड़े की तारीफें करते नहीं थकते हैं, तो दूसरी तरफ ट्रोल्स, कपल को आड़े हाथों लेते नजर आते हैं। हालांकि, इससे उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा और उनका प्रेम संबंध जबरदस्त सुर्खियों में रहा। मगर अब ऐसा लगता है कि उनके रिश्ते में हाल ही में कुछ खटास आ गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन-मलाइका दो महीने पहले अलग हो गए थे।
Arjun Malaika: दो महीने पहले हो गया था मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का ब्रेकअप! जानें फिर कैसे साथ आया जोड़ा?
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने दो महीने पहले अपनी राहें अलग कर ली थीं। हालांकि, अब दोनों के रिश्ते पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वो कहते हैं ना कि जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो आप बाधाओं के बावजूद हमेशा उसे प्यार करेंगे। इस पावर कपल ने आखिरकार यही किया। जूम टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने दो महीने पहले अपने-अपने रास्ते अलग होने का फैसला किया था, जिसका कारण वे ही जानते थे। हालांकि, उन्होंने जल्द ही अपने रिश्ते को दूसरा मौका देने का फैसला किया और सुलह कर ली।
युगल के करीबी एक सूत्र ने प्रकाशन को बताया, 'वे कई वर्षों से एक साथ हैं। उन दोनों में से किसी के लिए भी इसे कत्म करना और एक-दूसरे के साथ बिताए गए अच्छे समय को भूलना आसान नहीं होगा। यह अच्छा ही हुआ कि उन्हें एहसास हुआ कि अलगाव हमेशा जीवन का समाधान नहीं है।'
Amitabh Bachchan: तैराकी के दौरान अमिताभ बच्चन ने पूछा ऐसा सवाल कि गाइड बोला- 'शटअप', बिग बी ने खुद बताई कहानी
ऐसी भी अटकलें हैं कि इनका संबंध इस बात से खत्म होने की कगार पर था कि मलाइका शादी करना चाहती हैं, जबकि इश्कजादे अभिनेता अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं। सूत्र ने आगे कहा,
'किसी को नहीं पता कि वे अलग-अलग रास्ते पर क्यों चले गए या हमें इसे ब्रेकअप कहना चाहिए? खैर, कारण जो भी हो, हमें खुशी है कि यह जोड़ी वापस एक साथ आ गई है।'
Shiva Rajkumar: शिवा राजकुमार बने तेलुगु फिल्म 'आरसी 16' का हिस्सा, राम चरण संग मचाएंगे तहलका
इससे पहले दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें तब उठी थीं, जब अर्जुन कपूर को अकेले छुट्टी पर देखा गया था। वहीं, मलाइका ने उनके पिता और बहनों सहित उनके पूरे परिवार को अनफॉलो कर दिया था। मलाइका और अर्जुन ने साल 2019 में डेटिंग शुरू की थी। तब से, उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश नहीं की और सोशल मीडिया पीडीए में भी लगे रहे। 'कॉफी विद करण 8' के नवीनतम एपिसोड में अर्जुन अपने रिश्ते में कुछ मुद्दों पर चुप्पी साधे रहे।
Salaar: 'सलार' अब लैटिन अमेरिका में धमाल मचाने को तैयार, इस दिन होगी स्पेनिश में रिलीज