एक कलाकार का काम होता है स्क्रिप्ट के मुताबिक किरदार में ढलना। फिर चाहें वह किरदार कोई भी हो। रोमांटिक, कॉमेडी और एक्शन अवतार के अलावा सितारों ने फिल्मों में पुलिस ऑफिसर का रोल भी बखूबी अदा किया है। हाल ही में रणबीर कपूर भी खाकी पहने नजर आए, उन्हें देखकर दर्शक अनुमान लगाने लगे कि शायद अभिनेता 'एनिमल' के बाद किसी फिल्म में पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगे। लेकिन, बाद में पता चला कि उन्होंने किसी विज्ञापन के सिलसिले में खाकी पहनी। हालांकि, कुछ सितारे वास्तव में फिल्मों में पुलिस वाली पोशाक पहन चुके हैं। चलिए जानते हैं...
Bollywood Stars: जब खाकी पहन पर्दे पर आए ये सितारे, रौबदार अंदाज से जीता दर्शकों का दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन
अजय देवगन भी फिल्मों में खाकी वर्दी पहन अपना रौब दिखा चुके हैं। वे फिल्म सिंघम में पुलिस ऑफिसर के रोल से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। इसके अलावा 'गंगाजल' में भी उनका पुलिस वाला अवतार दर्शकों को खूब पसंद आया। पुलिस की वर्दी पहनकर न केवल अजय देवगन ने बेहतरीन एक्टिंग की, बल्कि बड़े पर्दे पर उन्हें कॉप के लुक में देखकर उनके फैंस भी काफी खुश हुए।
आमिर खान
आमिर खान भी वर्दी पहनकर फिल्म में अपना रौब दिखा चुके हैं। मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने फिल्म 'तलाश' में पुलिस वाली वर्दी पहनी। तलाश एक थ्रिलर फिल्म है। आमिर इसमें पुलिस इंसपेक्टर के रोल में नजर आए। इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर भी नजर आईं।
रणवीर सिंह
अभिनेता रणवीर सिंह भी पर्दे पर खाकी पहनकर दर्शकों के सामने आ चुके हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' में पुलिस की वर्दी में रणवीर सिंह ऐसे चमके कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। इस फिल्म में रणवीर के साथ सारा अली खान लीड रोल में नजर आईं।
Alka Yagnik: अलका याग्निक को याद आए एआर रहमान के साथ काम करने के पुराने दिन, कहा- 'घंटों करना पड़ा था इंतजार'
अक्षय कुमार
इस लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है। खिलाड़ी भी पर्दे पर पुलिस वाली वर्दी धारण करके बवाल काट चुके हैं। इन फिल्मों में 'सूर्यवंशी' के अलावा 'पुलिस फोर्स', 'राउडी राठौर', 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' और 'खाकी' आदि शामिल हैं।
Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी ने जताई अयोध्या में राम मंदिर जाने की इच्छा, बोले- 'परिवार के साथ जाऊंगा'