अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) शादी की खबरों के बीच एक बार फिर से साथ नजर आए। यह दोनों चंकी पांडे की पार्टी में गए थे। इस पार्टी में वैसे तो कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे लेकिन सबकी निगाहें इस कपल पर आकर टिकीं। यह दोनों एक ही कार में थे लेकिन कैमरे को देखकर अपने आप को कवर करने की कोशिश करने लगे।
शादी की खबरों के बीच कार में दिखे अर्जुन-मलाइका, कैमरा देख खुद को छुपाते आए नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका और अर्जुन दोनों ने नीले रंग के कपड़े पहने हुए थे। हो सकता है कि यह पार्टी की थीम हो। तस्वीरों में दोनों चेहरे पर हाथ रखे हुए दिखाई दिए। इससे पहले दोनों को एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था। दरअसल, मलाइका कुछ दिन पहले मालदीव में छुटि्टयां मना रही थीं। उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। उस वक्त ऐसी खबरें आईं कि मलाइका शादी से पहले बैचलर पार्टी एंज्वॉय करने के लिए मालदीव गई थीं।
When time stands still #exhale @niyamamaldives #niyama #niyamamaldives
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
उस वक्त अर्जुन कपूर की कोई भी तस्वीर नहीं आई थी। इसके बाद जब मलाइका और अर्जुन को एयरपोर्ट पर साथ देखा गया तब यह राज खुला कि दोनों साथ में थे। इस बात का पुख्ता सबूत तब मिला जब अर्जुन ने खुद मालदीव की तस्वीर पोस्ट कर दी। कहा जा रहा है कि यह दोनों इस महीने शादी कर सकते हैं। हालांकि दोनों ने अपने अफेयर या फिर शादी की तारीख का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।
Here’s to you Maldives... To many more Sunsets & Selfies... #paradiseisland #holidayvibes
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दोनों कपल गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि यह दोनों शादी को लो-प्रोफाइल रखना चाहते हैं। यहां तक कि दोनों ने चर्च की तलाश करना भी शुरू कर दिया है। इस शादी में कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे। पहले 19 अप्रैल शादी की तारीख बताई जा रही थी। इसके बाद ऐसी खबरें आईं कि कपल इस तारीख को शादी नहीं कर सकता।
खबरों की मानें तो 19 अप्रैल को शादी नहीं करने की सबसे बड़ी वजह 'गुड फ्राइडे' का होना है। इस दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। इस वजह से इस दिन किसी भी तरह का मांगलिक कार्य नहीं किया जा सकता है। ऐसे में शादी की तारीख आगे बढ़ने की खबरें आईं। अमर उजाला से खास बातचीत में बोनी कपूर पहले ही शादी की खबरों का खंडन कर चुके हैं। इसके अगले ही दिन मलाइका ने भी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि यह सच नहीं है।