{"_id":"5caf3db1bdec2214367b88e0","slug":"varun-dhawan-and-alia-bhatt-will-not-work-togetter-for-some-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कलंक' के बाद नहीं दिखेगी वरुण-आलिया की जोड़ी, वजह भी जान लें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कलंक' के बाद नहीं दिखेगी वरुण-आलिया की जोड़ी, वजह भी जान लें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Thu, 11 Apr 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Alia Bhatt And Varun Dhawan
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वरुण धवन और आलिया भट्ट चौथी फिल्म 'कलंक' में एक साथ नजर आ रहे हैं। खबर है कि इस फिल्म के बाद लंबे अरसे तक यह जोड़ी लोगों का मनोरंजन करती नहीं दिखेगी। वरुण-आलिया की जोड़ी ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' (2012) से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद फिल्म 'हम्पी शर्मा की दुल्हिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हिया' में यह जोड़ी देखी गई थी।
2 of 5
वरुण और आलिया
लेकिन अब यह जोड़ी बड़े परदे पर लंबे वक्त के बाद देखने को मिलेगी। इसका कारण है कि दोनों के पास कई फिल्म प्रोजेक्ट्स हैं। ऐसे में दोनों को पहले अपने अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पूरे करने होंगे। आलिया आगामी वर्षों में फिल्म 'ब्राह्मास्त्र', 'आरआरआर' और 'इंशाअल्लाह' में नजर आएंगी। वहीं, वरुण के पास 'कुली नंबर 1', 'स्ट्रीट डांसर' और शशंक खेतान के साथ 'रणभूमि' फिल्म साइन की हुई है।
3 of 5
Alia Varun
ऐसे में दोनों की जोड़ी को साथ में देखने में काफी वक्त लग सकता है। फिलहाल वरुण अपनी अपकमिंग फिल्म 'कलंक' की प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में उनके अपोजिट आलिया भट्ट हैं। बाकी के कलाकारों में आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित भी मुख्य किरदारों में हैं। वरुण और आलिया ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में साथ काम किया था। फिल्म में उनके साथ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
badrinath ki dulhania varun dhawan alia bhatt
फिल्म का अब दूसरा पार्ट तैयार हो रहा है जिसमें अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लीड रोल मिला है। इस फिल्म से चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री तारा सुतारिया भी फिल्म में मुख्य किरदार में होंगी। फिल्म से जुड़े कई पोस्टर्स भी रिलीज किए जा चुके हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए वरुण ने कहा।
विज्ञापन
5 of 5
Alia Bhatt, Varun Dhawan and Sonakshi Sinha
- फोटो : social media
'मुझे लगता है कि फिल्म में टाइगर, अनन्या और तारा बेहद अच्छे लग रहे हैं और मुझे, आलिया और सिद्धार्थ को बहुत खुशी है, हमने कभी सोचा भी नहीं था कि फिल्म का सीक्वल भी रिलीज होगा और वो भी इतनी जल्दी, लोग हमे अभी भी स्टूडेंट बुलाते हैं और मुझे नहीं लगता कि यह टैग हमसे छिन जाएगा, मुझे नहीं पता इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी बनेगा या नहीं लेकिन मैं छात्र का रोल दोबारा करना चाहूंगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।