{"_id":"5c79170fbdec22629b00877e","slug":"malaika-arora-arjun-kapoor-wedding-details-leaked-tie-the-knot-in-april-with-christian-rituals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका की शादी की पूरी डिटेल हुई LEAK, 12 साल छोटे अर्जुन से करेंगी शादी?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलाइका की शादी की पूरी डिटेल हुई LEAK, 12 साल छोटे अर्जुन से करेंगी शादी?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 27 Mar 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Malaika Arjun
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के अफेयर की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक चैट शो के दौरान मलाइका ने अर्जुन को लेकर कहा था कि वह मुझे ऐसे भी और वैसे भी पसंद है। इस बीच इन दोनों के रिश्ते से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो यह दोनों इस साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बात का खुलासा डेक्कन क्रॉनिकल ने अपनी रिपोर्ट में किया है। रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन और मलाइका क्रिश्चियन रिवाज से अप्रैल में शादी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि यह सेरेमनी प्राइवेट होगी। इसमें रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। अर्जुन और मलाइका के फैंस के लिए यह खबर किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।
3 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने रिश्ते की कभी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि बॉलीवुड स्टार्स से लेकर कुछ करीबी रिश्तेदार इन दोनों के रिश्ते की बात जरूर कह चुके हैं। अर्जुन और मलाइका के एक दूसरे को डेट करने की खबरें लंबे वक्त से आ रही हैं। ऐसे में शादी की रस्मों से जुड़ी इस तरह की खबर आना काफी बड़ा सरप्राइज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Malaika Arora Arjun Kapoor
- फोटो : instagram
अर्जुन और मलाइका का अफेयर इस वजह से ज्यादा चर्चा में रहा क्योंकि दोनों के बीच उम्र का फासला अधिक है। मलाइका 45 की हैं जबकि अर्जुन 33 के। यानी की मलाइका अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें भी आई थीं कि मलाइका को कपूर खानदान ने स्वीकार भी कर लिया है। यह दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखे जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
malaika arora arjun kapoor
- फोटो : file photo
हाल ही में यह दोनों एक साथ मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर स्पॉट हुए थे। आकाश अंबानी की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन में हिस्सा लेने के लिए दोनों साथ रवाना हुए थे। फिलहाल यह देखना होगा कि यह दोनों अपने रिश्ते का आधिकारिक एलान कब तक करते हैं? इतना जरूर है कि इन दोनों की शादी से जुड़ी यह खबर फैंस को खुश जरूर कर सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।