{"_id":"5c887991bdec22068c428c08","slug":"malaika-arora-break-silence-on-arjun-kapoor-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंबानी के बेटे के बाद इस महीने होने जा रही मलाइका-अर्जुन की शादी, सबूत भी देख लें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंबानी के बेटे के बाद इस महीने होने जा रही मलाइका-अर्जुन की शादी, सबूत भी देख लें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 13 Mar 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
arjun kapoor, malaika arora
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपने अफेयर की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। गॉसिप के गलियारों में ऐसी खबरें हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोस्तों के बीच मल्ला के नाम से मशहूर मलाइका ने हाल में एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए।
2 of 5
Arjun Kapoor Malaika Arora
- फोटो : instagram
मलाइका हों या अर्जुन कपूर दोनों भले ही खुलेआम अपने रिश्ते को कबूल ना किया हो लेकिन इशारों-इशारों में उनकी बातों से साफ पता चलता है कि दोनों के बीच एक खास रिश्ता है। अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द ही फैंस को खुशखबरी दे सकते हैं।
3 of 5
Arjun Kapoor Malaika Arora
- फोटो : social media
वेबसाइट डीएनए के मुताबिक, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अगले महीने अप्रैल के पहले हफ्ते में शादी कर सकते हैं। ये शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाज से होगी। दोनों इस सेरेमनी को बेहद निजी रखना चाहते हैं जिसमें केवल करीबी लोग ही शामिल होंगे। अर्जुन और मलाइका ने अपनी टीम को बता दिया है कि शादी को देखते हुए वो अपना शेड्यूल तैयार कर लें। यही नहीं दोनों ने अपने मेकअपमैन और हेयर आर्टिस्ट को सख्त हिदायत दी है कि वो शादी से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी से शेयर ना करें। हाल ही में दोनों मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी में पहुंचे जिसके बाद ये कयास जोरों पर हैं कि अब इस कपल की बारी है जो शादी के बंधन में बंध सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Arbaaz Khan Malaika Arora
- फोटो : twitter
मलाइका ने 2017 में अरबाज खान से तलाक लेकर सबको चौंका दिया था। दोनों ने 19 साल तक अपने रिश्ते को निभाया था। मलाइका इन सब बातों को लेकर कभी कुछ नहीं बोलती थीं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की।
विज्ञापन
5 of 5
Malaika Arora Arbaaz Khan
- फोटो : file photo
अरबाज से तलाक के फैसले को लेकर लोगों ने मलाइका पर कई सवाल उठाए थे, इस मुद्दे पर बातचीत करते हुए मलाइका ने कहा, 'तलाक लेना एक बड़ा कदम था, इसने मुझे आजादी का अहसास दिया। यह एक ऐसा कदम था जो कई लोगों को पसंद नहीं आया। लोग आपको गिरी नजरों से देखते हैं। वो पूछते हैं कि तुम ये क्यों कर रही हो, नतीजों के बारे में सोचो।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।