{"_id":"65ed2ead347728f4af0e8338","slug":"malaika-arora-breaks-silence-for-the-first-time-on-divorce-with-arbaaz-khan-said-people-talked-about-alimony-2024-03-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Malaika Arora: अरबाज के साथ तलाक पर पहली बार मलाइक ने तोड़ी चुप्पी, बताया- लोगों ने कैसे बनाया था उनका मजाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Malaika Arora: अरबाज के साथ तलाक पर पहली बार मलाइक ने तोड़ी चुप्पी, बताया- लोगों ने कैसे बनाया था उनका मजाक
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। अरबाज खान से शादी के 19 साल बाद उन्होंने तलाक ले लिया था। दोनों के बीच बेशुमार प्यार होने के बाद भी दोनों की राहें अलग हो गई थीं। मलाइका फिलहाल अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने फिर से घर बसाने के बार में खुलकर बात की है। साथ ही बताया कि उन्होंने इस तरह की धारणा को कैसे पीछे छोड़ दिया।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में एक बातचीत में 25 साल की उम्र में अरबाज खान से शादी करने के पीछे का कारण बताते हुए कहा, भले ही अपने परिवार से मुझे किसी तरह के दबाव का सामना नहीं करना पड़ा। मगर, ऐसा नहीं है कि मैं ऐसे बैकग्राउंड में बड़ी हुई हूं कि मेरे परिवार वाले मुझसे कहें कि तुम्हें इस उम्र में शादी करनी होगी। मुझे अपना जीवन जीने और अच्छे लोगों से दोस्ती करने को कहा गया।
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता कि मेरे दिमाग में क्या आया। मैंने कहा कि 22-23 साल तक मैं शादी करना चाहती हूं। किसी ने मुझ पर कोई दबाव नहीं डाला था, लेकिन मुझे अभी यही करने की जरूरत थी, क्योंकि उस समय मेरे पास यही सबसे अच्छा विकल्प था।' अभिनेत्री ने बताया कि शादी के कई साल बाद उन्हें ये एहसास हुआ कि यह वह नहीं है, जो वह चाहती थीं। अरबाज से अलग होने के उनके फैसले के लिए उनसे कई सवाल किए गए। साथ ही उनका मजाक भी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने कहा, 'जब मैंने तलाक लेने का फैसला किया, तो मुझे नहीं लगता कि इंडस्ट्री में बहुत सारी महिलाएं ऐसी थीं, जो तलाक लेकर आगे बढ़ रही थीं। मुझे लगा मेरे लिए, मेरे करियर के लिए, मेरी पसंद के लिए और अगर मुझे अपने बच्चे को खुश रखना है, तो मुझे अंदर से ठीक महसूस करना होगा। तलाक को हर कोई एक अलग नजरिये से देखता है।'
विज्ञापन
5 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका ने बताया कि अरबाज से तलाक के किसी वेबसाइट ने उनके कपड़ों और उनकी कीमत के बारे में बात की थी, जिससे उन्होंने काफी बुरा लगा था। उन्होंने कहा, 'किसी ने मेरे कपड़ों के बारे में एक लेख लिखा कि यह कितना महंगा है। साथ ही वो तो इसे पहन ही सकती हैं, क्योंकि उन्हें बहुत सारी एलिमनी जो मिली है। मैं ये पढ़कर हैरान थी। आपने करियर में जीवन में चाहे जो कुछ भी किया हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।