{"_id":"5ee1adeb9f780525c72d8607","slug":"malaika-arora-building-sealed-after-resident-tested-positive-for-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका अरोड़ा की सोसाइटी में मिला कोरोना संक्रमित, प्रशासन ने बिल्डिंग को किया सील","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलाइका अरोड़ा की सोसाइटी में मिला कोरोना संक्रमित, प्रशासन ने बिल्डिंग को किया सील
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 11 Jun 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। केवल राजधानी दिल्ली में ही कोरोना वायरस के मामले 31 हजार के पार हो चुके हैं। मुंबई का भी ऐसा ही हाल है। अब खबर आ रही है कि मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। मलाइका की बिल्डिंग में रहने वाले एक शख्स में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद प्रशासन ने उनकी बिल्डिंग सील करा दी है।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए मलाइका अरोड़ा के खार स्थित बिल्डिंग को बीएमसी द्वारा सील कर दिया गया है। बीएमसी को बिल्डिंग में कोरोना से संक्रमित मरीज होने की सूचना मिली थी जिसकी पुष्टि करने के बाद बुधवार देर शाम बीएमसी ने यह कदम उठाया।
3 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
मलाइका की बिल्डिंग को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। मलाइका इन दिनों अपने घर पर ही हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। पूरे लॉकडाउन तक उन्होंने खाना पकाने, योगा करने और कई थ्रो बैक फोटो की झलक शेयर कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram
बता दें कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रभाव मुंबई पर ही पड़ा है। इसके चलते कई मजदूर भी शहर छोड़ने को मजबूर हो गए। बात करें मलाइका की तो अक्सर वो इंस्टाग्राम के जरिए अपने लॉकडाउन एक्सपीरियंस फैन्स के साथ साझा करती हैं। इन दिनों वह तकरीबन रोजाना योग करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इसके साथ ही बता दें कि खबर है कि टीवी के डांसिंग रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' की शूटिंग सबसे पहले शुरू हो जाएगी। शो के जजों में से एक मलाइका अरोड़ा पहली सेलेब्रिटी होंगी जो सेट पर आकर शो की शूटिंग शुरू करेंगी। मलाइका वापस सेट पर आकर शूटिंग शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। प्रोडक्शन टीम यह भी सुनिश्चित कर रही है कि शूटिंग शुरू होने के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।