{"_id":"66501ea453e6e25a180a677d","slug":"malaika-arora-in-her-recent-interview-reacted-on-shah-rukh-khan-hospitalisation-due-to-heatstroke-2024-05-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shahrukh Khan: मलाइका को सताई शाहरुख की चिंता, तबीयत बिगड़ने पर दी सलाह, बोलीं- सभी को हाइड्रेटेड रहना जरूरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shahrukh Khan: मलाइका को सताई शाहरुख की चिंता, तबीयत बिगड़ने पर दी सलाह, बोलीं- सभी को हाइड्रेटेड रहना जरूरी
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को हीट स्ट्रोक के बाद अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद से उनके स्वास्थ्य से जुड़ी कई जानकारियां सामने आईं। मंगलवार देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद बीते दिन बुधवार यानी 22 मई को शाहरुख को अहमदाबाद के केडी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनके स्वास्थ्य की जांच हुई। हालांकि, अब अभिनेता मुंबई लौट आए हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री मलाइका ने किंग खान की तबीयत को लेकर चिंता जताई है और मौजूदा मौसम को लेकर अपने विचार भी साझा किए हैं।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में, एक साक्षात्कार में जब मलाइका अरोड़ा से शाहरुख खान के हाल ही में हीट वेव के कारण अस्पताल में भर्ती होने के बारे में पूछा गया, तो अभिनेत्री ने जवाब दिया, "इसलिए मैं कह रही हूं कि आपको अपने पर्यावरण की रक्षा करनी होगी।" उन्होंने आगे कहा कि हमें अपने पर्यावरण के बारे में अधिक सचेत और जागरूक होना चाहिए और इस तरह पर्यावरण प्यार लौटाएगा।"
3 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने यह भी कहा कि गर्मी जैसी परिस्थितियों में आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते, लेकिन उन्होंने सभी से हाइड्रेटेड रहने को कहा। अभिनेत्री ने सलाह देते हुए कहा, "बहुत सारा पानी पिएं, ठंडे और आरामदायक सूती कपड़े पहनें, सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें और छाता साथ रखें। इससे सब सुरक्षित रहेंगे। ये मेरी सलाह हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि, निजी अस्पताल ने अभी तक शाहरुख खान की स्वास्थ्य स्थिति पर कोई बयान जारी नहीं किया है। अभिनेता को बुधवार को मल्टी-स्पेशियलिटी केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि शाहरुख खान की मैनेजर और दोस्त पूजा डडलानी ने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी से उनके हेल्थ के बारे में फैंस को अपडेट दिया था। उन्होंने लिखा था, 'मिस्टर खान के सभी फैंस और शुभचिंतकों के लिए एक खुशखबरी, वे ठीक हैं। आप सभी के प्यार, प्रार्थना और चिंता के लिए शुक्रिया'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।