फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Netflix No. 1: ‘द रेलवे मेन’ बनी भारत की सीरीज नंबर वन, करीना की ‘जाने जां’ ने फिल्मों में पाया पहला स्थान

Fri, 24 May 2024 12:20 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Fri, 24 May 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Netflix releases its Global viewing report for July to December 2023 The Railway Men and Jaane Jaan Shine
द रेलवे मेन, जाने जां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नेटफ्लिक्स ने अपने ओटीटी पर प्रसारित होने वाली वेब सीरीज और फिल्मों की ताजा एन्गेजमेंट रिपोर्ट जारी कर दी है। बीते साल की दूसरी छमाही के इन नतीजों में भारतीय सीरीज और फिल्मों ने भी अच्छा स्थान पाया है। जहां तक भारतीय सीरीज में सबसे ज्यादा व्यूज पाने की बात है तो इसमें यशराज फिल्म्स की बनाई और शिव रवैल निर्देशित सीरीज ‘द रेलवे मेन’ नंबर वन ही है। नेटफ्लिक्स पर बीते साल की दूसरी छमाही में दिखाई गई हिंदी फिल्मों में करीना कपूर खान की फिल्म ‘जाने जां’ ने बाजी मार ली है।


Barah by Barah Review: काशी के कालखंड को सहेजता समानांतर सिनेमा, कल्पना और हकीकत के बीच बना सराहनीय सेतु

Netflix releases its Global viewing report for July to December 2023 The Railway Men and Jaane Jaan Shine
जाने जां, जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय फिल्मों और सीरीज को नेटफ्लिक्स पर बीते साल एक अरब से ज्यादा व्यूज मिले हैं। ओटीटी के टॉप 400 कार्यक्रमों की फिल्म श्रेणी में ग्लोबल रैकिंग और व्यूज के हिसाब जो पांच फिल्में सबसे ऊपर रहीं, उनमें करीना कपूर की ओरिजिनल फिल्म ‘जाने जां’ 2.02 करोड़ व्यूज के साथ नंबर एक पर है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और नयनतारा की फिल्म ‘जवान’ 1.62 करोड़ व्यूज के साथ नंबर दो पर रही। 1.21 करोड़ व्यूज के साथ तब्बू की फिल्म ‘खुफिया’ तीसरे नंबर पर, 1.15 करोड़ व्यूज के साथ पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओएमजी 2’ चौथे नंबर पर और सिर्फ 92 लाख व्यूज के साथ फिल्मावली ‘लस्ट स्टोरीज 2’ पांचवें नंबर पर रही है। टॉप 400 कार्यक्रमों की सूची में इन टॉप फाइव फिल्मों के अलावा ‘ड्रीम गर्ल 2’ और ‘करी एंड साइनाइड’ को भी जगह मिली है।

Netflix releases its Global viewing report for July to December 2023 The Railway Men and Jaane Jaan Shine
द रेलवे मेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज के मामले में निर्देशक शिव रवैल की डेब्यू सीरीज ‘द रेलवे मेन’ ने नेटफ्लिक्स पर दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखी गई हिंदी सीरीज का खिताब पाया है। इसे बीते साल की दूसरी छमाही में 1.06 करोड़ व्यूज़ मिले। पहले नंबर और दूसरे नंबर की सीरीज के व्यूज में काफी बड़ा अंतर रहा। वेब सीरीज ‘कोहरा’ का सीजन वन और वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ का सीजन वन 64 लाख व्यू के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर रही सीरीज है, ‘काला पानी’ का सीजन वन, जिसे दुनिया भर में 58 लाख लोगों ने देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Netflix releases its Global viewing report for July to December 2023 The Railway Men and Jaane Jaan Shine
नेटफ्लिक्स लोगो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस रिपोर्ट में खास बात ये भी देखने को मिली कि नेटफ्लिक्स के दर्शक जब भी किसी सीरीज का नया सीजन आता है तो उसके पुराने सीजन भी देखने लग जाते हैं। ऐसा होने की एक बड़ी वजह नेटफ्लिक्स पर नए ग्राहकों का आना भी है जो नए सीजन के साथ साथ इसके पुराने सीजन भी देखना चाहते हैं। नेटफ्लिक्स के सबसे बड़े हिट रहे ‘वेडनेसडे’, ‘रेड नोटिस’ और ‘क्विड गेम’ बीते साल भी खूब देखे गए।

विज्ञापन
Netflix releases its Global viewing report for July to December 2023 The Railway Men and Jaane Jaan Shine
बेला बजोरिया-मोनिका शेरगिल के साथ कपिल शर्मा टीम की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यह रिपोर्ट ये भी बताती है कि कभी सिर्फ अमेरिकी ओटीटी ही समझे जाने वाले नेटफ्लिक्स ने दूसरी भाषाओं में भी अपनी पहुंच बढ़ाई है और गैर अंग्रेजी भाषी लोग भी इसे खूब देख रहे हैं। नेटफ्लिक्स के अब करीब एक तिहाई दर्शक ऐसे हो चुके हैं जो गैर अंग्रेजी कार्यक्रम खूब चाव से देखते हैं। इनमें करीब नौ फीसदी का हिस्सा लेकर कोरियाई दर्शक सबसे आगे हैं। सात फीसदी के साथ स्पैनिश दर्शक दूसरे नंबर पर और पांच फीसदी की हिस्सेदारी के साथ जापानी दर्शक तीसरे नंबर पर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed