फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरबाज-मलाइका का बेटा अरहान क्या सच में जाएगा बॉलीवुड? मां ने डेब्यू पर पहली बार दिया ये जवाब

Sun, 04 Aug 2019 11:36 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 04 Aug 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
Malaika Arora opens her son Arhaan Khan to join Bollywood
Malaika with son Arhaan - फोटो : Social Media

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। बॉलीवुड के इस स्टार कपल को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। इन सबके बावजूद मलाइका अपने बेटे अरहान का बहुत ख्याल रखती हैं। हाल ही में मलाइका ने अरहान के बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर खुलासा किया।

Malaika Arora opens her son Arhaan Khan to join Bollywood
अरहान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों बॉलीवुड में लगातार स्टार किड्स की एंट्री हो रही है। सारा अली खान, जाह्वनवी कपूर, अनन्या पांडे के बाद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी अब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं। आर्यन ने फिल्म 'द लॉयन किंग' में आवाज दी है। ऐसे में जूम टीवी को दिए इंटरव्यू में जब मलाइका से पूछा गया कि क्या अरहान का फिल्मों के प्रति लगाव है तो उन्होंने कहा कि उनका लगाव फिल्मों से है।

Malaika Arora opens her son Arhaan Khan to join Bollywood
malaika arora, arhaan khan - फोटो : social media

मलाइका ने कहा, 'ऐसा इसलिए क्योंकि वह फिल्मों के माहौल में पले-बढ़े हैं। उन्हें फिल्में देखना बहुत पसंद है। उन्हें फिल्मों का कॉन्सेप्ट पसंद है। लेकिन वह क्या करना चाहता है, मुझे नहीं पता। मुझे नहीं लगता कि हम में से कोई भी जानता है, क्योंकि वह अभी तक खुद ही निश्चित नहीं है। ये कब और कैसे होगा, हम इसके बारे में पता लगाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora opens her son Arhaan Khan to join Bollywood
malaika arora - फोटो : instagram

अर्जुन कपूर के साथ शादी के सवाल पर मलाइका अरोड़ा ने बेहद अलग अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा है कि अर्जुन कपूर के साथ कार्ड पर अभी कोई शादी का इरादा नहीं है। 

विज्ञापन
Malaika Arora opens her son Arhaan Khan to join Bollywood
malaika arora - फोटो : social media

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ शादी की अफवाहों को खारिज करते हुए बोला कि,'अर्जुन के साथ शादी की केवल अफवाहें हैं। हम दोनों जैसे भी हैं बहुत खुश हैं। मीडिया में हम दोनों की शादी को लेकर कई तरह की अफवाहें हैं। ऐसा बोलने और इस तरह के अनुमान लगाने से कोई नहीं डरता है। जैसा कि हमने कहा है, अभी कार्ड पर कोई शादी नहीं हुई है।' इसके अलावा मलाइका ने अर्जुन के साथ उनके रिश्तों की खबरों को लेकर मीडिया की तारीफ की। इतना ही नहीं मलाइका अरोड़ा ने इंटरव्यू में ये बात भी कबूली है कि वह अर्जुन कपूर के साथ काफी खुश महसूस करती हैं। उन्होंने कहा, हां मैं बहुत खुश हूं और मैं खुश क्यों न रहूं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed