फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malaika-Arjun: जल्द शादी करने वाले हैं मलाइका-अर्जुन? अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दिए संकेत

Thu, 10 Nov 2022 10:53 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 10 Nov 2022 10:53 AM IST
विज्ञापन
Malaika Arora Post Hints Marriage With Boyfriend Arjun Kapoor
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

क्या मलाइका अरोड़ा बनने वाली हैं अर्जुन कपूर की दुल्हनिया? क्या जल्द शादी करने वाले हैं कपल? आप सोच रहे होंगे की हम अचानक दोनों की शादी की बात क्यों करने लगे हैं। दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने कुछ समय पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर इस बात के संकेत दिए हैं। उन्होंने अपनी तस्वीर साझा करते हुए कुछ ऐसा लिख डाला जिसे पढ़कर हर कोई उनकी पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहा है।   

Malaika Arora Post Hints Marriage With Boyfriend Arjun Kapoor
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : social media

दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक शर्माते हुए तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अभिनेत्री ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। अपनी खूबसूरत सी तस्वीर शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'मैंने हां कर दी है'। बस अभिनेत्री का कैप्शन पढ़ते ही हर कोई अनुमान लगाने लगा कि मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को शादी के लिए हां कर दी है।

यह भी पढ़ें: अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं आलिया भट्ट, बेटी को हाथ में थामे नजर आए रणबीर कपूर, देखें तस्वीरें

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

Malaika Arora Post Hints Marriage With Boyfriend Arjun Kapoor
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा - फोटो : Arjun Kapoor/Instagram

हर कोई मलाइका अरोड़ा की पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'टू बी मिसेस कपूर'। वहीं अन्य यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया, हां! किसलिए? क्या आप अर्जुन कपूर के साथ दूसरी शादी करने वाली हैं? बता दें कि फैंस के अलावा सेलेब्स भी अभिनेत्री की पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: तलाक के वर्षों बाद मलाइका अरोड़ा के साथ कैसा है अरबाज खान का रिश्ता? एक्टर ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora Post Hints Marriage With Boyfriend Arjun Kapoor
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram

बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। पहले तो दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था। लेकिन, जब से उन्होंने अपने प्यार को पब्लिक किया है, तभी से वह दोनों वेकेशन से लेकर बी टाउन की पार्टीज तक में एक दूसरे का हाथ थामें नजर आते हैं। दोनों को साथ देख अक्सर फैंस उनसे उनकी शादी के बारे में सवाल करते रहते हैं। लेकिन, कभी भी दोनों ने आधिकारिक तौर पर शादी की घोषणा नहीं की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed