{"_id":"5cc6d911bdec220704609b8e","slug":"malaika-arora-reached-maheep-kapoor-birthday-party-with-arjun-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपूर खानदान की बहू की बर्थडे पार्टी में अर्जुन के साथ पहुंचीं मलाइका, ये सितारे भी आए नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपूर खानदान की बहू की बर्थडे पार्टी में अर्जुन के साथ पहुंचीं मलाइका, ये सितारे भी आए नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 29 Apr 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Arjun Kapoor, Malaika Arora
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के कथित रिलेशनशिप की काफी चर्चा है। ये दोनों अक्सर साथ दिखाई देते हैं। जिस वजह से उनके रिश्ते को लेकर और भी ज्यादा चर्चाओं का बाजार गरम है। एक बार फिर से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साथ नजर आए हैं।
2 of 5
Arjun Kapoor, Malaika Arora
- फोटो : social media
इस बार ये दोनों किसी डिनर डेट पर नहीं बल्कि एक पार्टी में साथ दिखाई दिए हैं। ये पार्टी किसी और की नहीं बल्कि अर्जुन कपूर की चाची और बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर की थी। इस दौरान अर्जुन-मलाइका के अलावा इस पार्टी में बॉलीवुड के अन्य सितारे भी दिखाई दिए।
3 of 5
kiara, tushar, kanika
- फोटो : amar ujala
पार्टी में पहुंची मलाइका बेहद खूबसूरत ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने इस दौरान नियॉन यलो टॉप और वाइट पैंट पहनी हुई थी। जबकि अर्जुन कपूर बेहद कैजुअल लुक में थे और कैप पहने दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर लीक हुई मलाइका और अर्जुन की तस्वीरों को इन दोनों के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
आपको बता दें कि महीप कपूर की बर्थडे पार्टी में मालइका के अलावा तुषार कपूर, कनिका कपूर, बोनी कपूर, और करण जौहर सहित कई सितारे नजर आए। वहीं 'छैया-छैया गर्ल' मलाइका अरोड़ा अभिनेता अर्जुन कपूर संग रिलेशन को लेकर ही नहीं बल्कि अपनी नई-नई तस्वीरों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में मलाइका की एक अंडरवॉटर तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन
5 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram
मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। पिछले दिनों मलाइका और अर्जुन मालदीव घूमने गए थे। मलाइका ने इस हॉलिडे की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं । इनमें से एक तस्वीर अंडरवॉटर है, जो खूब वायरल हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।