बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका के फोटोज- वीडियोज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है और अक्सर उनके फोटोज-वीडियोज वायरल हो जाते हैं। ऐसे में एक बार फिर मलाइका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मलाइका एक बुजुर्ग के साथ नजर आ रही हैं।
VIDEO: मलाइका ने बुजुर्ग के साथ सेल्फी क्लिक करवाई लेकिन हाथ न मिलाया, देखें कमेंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल मलाइका अरोड़ा फिटनेस फ्रीक हैं और अक्सर जिम के बाहर नजर आती हैं। ऐसे में हमेशा की तरह एक बार फिर मलाइका जिम के बाहर नजर आईं। लेकिन इस बार जैसे ही मलाइका अपनी कार से उतरी तों वैसे ही एक बुजुर्ग शख्स उनके पास दौड़कर आया और सेल्फी लेने लगा।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले तो मलाइका जरा चौंक सी गईं लेकिन फिर उन्होंने शख्स के साथ सेल्फी क्लिक करवाई। वहीं बुजुर्ग शख्स सही से सेल्फी नहीं ले पा रहा था तो मलाइका ने मोबाइल सही करने में भी उसकी सहायता की। लेकिन सेल्फी के बाद जब बुजुर्ग ने मलाइका से हाथ मिलाना चाहा तो मलाइका मना करते हुए जिम की ओर चल दीं।
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on
मलाइका के इस वीडियो इंस्टाग्राम पर योगेन शाह ने शेयर किया है। इस वीडियो को अभी तक 21 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो पर लोग कमेंट भी कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- मलाइका भौजी के चचा भी फैन हैं। वहीं कुछ यूजर्स मलाइका की ड्रेस को लेकर कमेंट कर रहे हैं। इसके साथ ही इन सबके परे मलाइका की तारीफ करने वालों की संख्या सबसे अधिक है।
गौरतलब है कि मलाइका अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के अलावा अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। दोनों अक्सर साथ में स्पॉटिड होते हैं और एक दूसरे को वक्त देते नजर आते हैं।
पढ़ें:दीपिका पादुकोण को इटली से ब्याह कर लाए थे रणवीर सिंह, एक बार फिर देखें पूरा Wedding Album