{"_id":"5d09a27d8ebc3e226d1238ea","slug":"malaika-arora-share-a-photo-on-social-media-arjun-kapoor-pulls-her-leg","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटे के साथ ड्रेस पर ट्रोल हुईं मलाइका की ताजा तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने किया मजाकिया कमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटे के साथ ड्रेस पर ट्रोल हुईं मलाइका की ताजा तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने किया मजाकिया कमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 19 Jun 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora
- फोटो : social media
Link Copied
मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो अपनी फिटनेस का बहुत ख्याल रखती हैं। वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी जिम की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं । हाल ही में मलाइका ने कुछ तस्वीरें शेयर की । इन तस्वीरों में मलाइका पोनीटेल बांधती नजर आ रही हैं । तस्वीर के साथ मलाइका ने लिखा, '5 स्टेप में सीखें पोनीटेल बांधना'।
Trending Videos
2 of 5
malaika arora
- फोटो : social media
मलाइका की इन तस्वीरों पर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है । जहां यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं वहीं अर्जुन कपूर भी मलाइका का मजाक उड़ाने में पीछे नहीं रहे। मलाइका की इन पांच तस्वीरों पर अर्जुन ने कमेंट करते हुए लिखा, '5 स्टेप बाद भी बाल खुले रह गए ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं कई लोगों ने मलाइका की उम्र को लेकर उन्हें ट्रोल किया । यूजर्स ने लिखा कि अब उनकी उम्र ज्यादा हो गई है और अब उन्हें आराम करना चाहिए। वहीं कुछ ने कमेंट कर कहा कि उनके बाल सफेद हो गए हैं। हालांकि मलाइका हमेशा की तरह इन तस्वीरों में खूबसूरत दिख रही हैं ।
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
4 of 5
malaika arora arjun kapoor
- फोटो : social media
ट्रोलर्स की बातों का उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है । वो बिंदास अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं । इसके अलावा मलाइका-अर्जुन के साथ रिश्ते को लेकर भी चर्चा में हैं । धीरे-धीरे अर्जुन ने मीडिया के सामने अपने रिश्ते को कबूलना शुरू कर दिया है ।
विज्ञापन
5 of 5
malaika arora, arjun kapoor
- फोटो : social media
इसके कारण भी सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ते। मलाइका ने साल 1998 में अरबाज खान से शादी की थी, लेकिन साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों का एक बेटा अरहान है। मलाइका पिछले कुछ समय से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं जो उम्र में उनसे करीब 12 साल छोटे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।