फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Social Media: मलाइका अरोड़ा ने खास अंदाज में अर्जुन कपूर को किया बर्थडे विश, हाथ से खाना खिलाती आईं नजर

Sun, 26 Jun 2022 03:49 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 26 Jun 2022 03:49 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर अपनी लेडी लव एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस में समय बिता रहे हैं।

विज्ञापन
Malaika Arora shared a cute video with a sweet birthday message for BF Arjun Kapoor
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर अपनी लेडी लव एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस में समय बिता रहे हैं। इस मौके पर इंडस्ट्री की मशहूर डांसर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान ने बेहद खास अंदाज में अर्जुन कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर कर अपने पार्टनर का बर्थडे विश किया है। 

 

Malaika Arora shared a cute video with a sweet birthday message for BF Arjun Kapoor
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram

कुछ समय पहले ही शेयर किए गए इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अभिनेता अर्जुन कपूर की एक तस्वीर और उनका एक प्यारा सा वीडियो साझा किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुे उन्होंने इसे एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया। मलाइका ने लिखा, कोई विश मांग लो माई लव। मैं आशा करती हूं कि आपकी सारी इच्छाएं और सपने पूरे हों। हैप्पी बर्थडे अर्जुन कपूर।

Malaika Arora shared a cute video with a sweet birthday message for BF Arjun Kapoor
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

शेयर किए गए इस वीडियो में मलाइक अपने हाथ से अर्जुन कपूर को केक खिलाती दिख रही हैं। वहीं, तस्वीर और वीडियो दोनों में ही अर्जुन काफी खुश नजर आ रहे हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर दोनों एक साथ क्लालिटी टाइम बिता रहे हैं। मलाइका के पोस्ट को दोनों ही कलाकारों के फैंस और कई सेलेब्स बेहद पसंद कर रहे हैं। सभी इस पर कमेंट पर अभिनेता को जन्मदिन की बधाइयां भी दे रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora shared a cute video with a sweet birthday message for BF Arjun Kapoor
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले जन्मदिन मनाने के लिए पेरिस निकले इस कपल ने अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की थीं। शेयर की गईं इन तस्वीरों में अर्जुन और मलाइका काफी रोमांटिक नजर आ रहे थे। इस्टाग्राम पर शेर की गई इन तस्वीरों में अर्जुन सेल्फी ले रहे हैं, तो वहीं मलाइका उनके पीछे खड़ी हुई हैं। इसके साथ ही दोनों थोड़ा कोजी होते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दोनों के पीछे एफिल टावर भी साफ नजर आ रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed