फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: किसिंग सीन करना नहीं जानते थे ‘रूह बाबा’, इस फिल्म में 37 रीटेक के बाद मिला था परफेक्ट शॉट

Sun, 26 Jun 2022 03:15 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 26 Jun 2022 03:15 PM IST
विज्ञापन
When Kartik aaryan doesn’t know how to kiss, had to do 37 retakes for a perfect shot in kaanchi the unbreakable
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों हर जगह छाए हुए हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 200 करोड़ की कमाई कर धमाल मचा दिया है। फिल्म को मिली सफलता के बाद से ही बॉलीवुड में कार्तिक का कद बढ़ गया है और वह सुर्खियों में बने रहते हैं। फैंस को कार्तिक रोमांटिक और कॉमेडी दोनों ही तरह की फिल्मों में पसंद हैं। वहीं, कार्तिक भी अपनी हर फिल्म में रोमांस करते नजर आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार किसिंग सीन फिल्माते हुए उन्हें 37 रीटेक देने पड़े थे, जिससे वह परेशान हो गए थे।

When Kartik aaryan doesn’t know how to kiss, had to do 37 retakes for a perfect shot in kaanchi the unbreakable
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

ये किस्सा 2014 में आई सुभाष घई की फिल्म 'कांचीः द अनब्रेकेबल' का है। इस फिल्म में कार्तिक को लीड एक्ट्रेस मिष्टी के साथ किसिंग सीन करना था, जो उनके लिए बिलकुल भी आसान नहीं था क्योंकि चॉकलेट बॉय की इमेज रखने वाले कार्तिक को किस करना ही नहीं आता था। सुभाष घई बार बार उनके सीन को रिजेक्ट करते जा रहे थे, जिस वजह से वह काफी गुस्सा भी हो गए थे। 37 रीटेक के बाद सुभाष घई को एक परफेक्ट शॉट मिल पाया था।  

When Kartik aaryan doesn’t know how to kiss, had to do 37 retakes for a perfect shot in kaanchi the unbreakable
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

इस बात की जानकारी कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू के दौरान दी थी। कार्तिक ने कहा था, ‘सुभाष जी सीन में एक पैशनेट वाला किस चाहते थे और मुझे किस करना नहीं आता था। इतने रीटेक के बाद मैं उनसे पूछने वाला था कि सर आप ही करके दिखा दो कैसे करना है? एक किसिंग सीन इतनी बड़ी सिरदर्दी होगा ये मैंने कभी सोचा भी नहीं था। आखिरकार 37 रीटेक के बाद उन्हें वो शॉट मिल गया जैसा वह चाहते थे।’ हालांकि अब अपनी हर फिल्म में कार्तिक आर्यन किसिंग सीन करते हुए नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Kartik aaryan doesn’t know how to kiss, had to do 37 retakes for a perfect shot in kaanchi the unbreakable
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' पांचवें हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी आ चुकी है। वहीं, अब वह रोहित धवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'शहजादा' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में कार्तिक और कृति सेनन साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने ‘लुका छुपी’ में काम किया है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed