बॉलीवुड की 'छय्या-छय्या गर्ल' मलाइका अरोड़ा बीते कई समय से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। मलाइका और अर्जुन कपूर को लेकर बॉलीवुड में गॉसिप का दौर अभी भी जारी है। लेकिन दोनों ने अभी-तक अपने रिश्ते पर खुलकर नहीं बोला है। गौरतलब है कि मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी का एक वीडियो सॉन्ग शेयर किया है। जिसमें वह खुद अभिनय करती दिख रही हैं..
मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया शादी का गाना, अर्जुन कपूर संग हो रही है खूब चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका ने जो वीडियो एलबम शेयर किया है वह 90 के दशक का एक हिट सॉन्ग है। 'गुड़ नाल इश्क मीठा' वीडियो एलबम उस जमाने में बहुत हिट साबित हुई थी। इस एलबम में खुद मलाइका ने लीड किरदार निभाया है। एलबम शेयर कर मलाइका ने लिखा ' थ्रोबैक थर्सडे, मेरी पहली वीडियो, यह बहुत अच्छा गाना है।' बता दें कि ये सॉन्ग बैली सागू और मल्कित सिंह का है।
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
इधर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की बढ़ती नजदीकियां सलमान के परिवार को लगातार खटक रही हैं। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि सलमान खान ने बोनी कपूर की दो बड़ी बजट फिल्मों को करने से इंकार कर दिया है। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही थीं कि सलमान ने उनकी घर की एंट्री पर भी बैन लगा दिया।
आईबीटी टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने यह फैसला मलाइका और अर्जुन के रिश्ते की वजह से लिया था। दरअसल, अर्जुन कपूर पहले सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट कर चुके हैं। वहीं अब मलाइका से बढ़ती नजदीकियां सलमान को रास नहीं आ रहीं। ऐसे में सलमान खान का यह कदम कहीं न कहीं उनके गुस्से को जरूर बयां कर रहा है।
रिपोर्टस की मानें तो सलमान ने फिल्ममेकर से अर्जुन को फिल्म में कास्ट न करने को कहा था। इसके बाद अर्जुन ने सलमान को यह कहकर मनाया कि वह अब कुछ ऐसा नहीं करेंगे जिससे उन्हें या फिर उनके परिवार को तकलीफ हो। वहीं अब ऐसा लग रहा है अर्जुन और मलाइका की नजदीकियों ने एक बार फिर से बॉलीवुड के दबंग खान को परेशान करना शुरू कर दिया है जिसकी वजह से सलमान ने बोनी कपूर के घर में एंट्री को बैन करने का फैसला किया।