मलाइका अरोड़ा अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री अपनी फिल्मों की वजह से कम बल्कि अपनी निजी जिन्दगी की वजह से ज्यादा सुर्खियां बटोरती हैं। दरअसल, लोग अक्सर उन्हें उनकी चॉइस की वजह से ट्रोल करते रहते हैं। चाहे उनका फैशन सेंस हो या फिर उनका डेली रूटीन, सोशल मीडिया यूजर्स उनपर निशाना साधते रहते हैं। वहीं अब, मलाइका अरोड़ा ने इस सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर खुलकर बात की है।
Malaika Arora: मलाइका का छलका दर्द, बोलीं- ट्रोलिंग की वजह से होने लगा था खुद की काबिलियत पर शक
मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान मलाइका ने कहा, 'चाहे मेरा ड्रेसिंग सेंस हो, चलने का स्टाइल हो, मेरी उम्र हो, मेरी लव लाइफ हो, या फिर मेरे पुराने रिश्ते हों, हर चीज के लिए ट्रोल किया जाता है। मैं रोजमर्रा की जिंदगी में चाहे जाे कर लूं, मुझे हर हाल में ट्रोल किया जाता है।'
यह भी पढ़ें: Munmun Dutta: एक्सीडेंट के बाद 'बबीता जी' ने साउदी अरब से साझा की तस्वीर, बताया अपनी सेहत का हाल
मलाइका से जब पूछा गया कि वे ट्रोलिंग से कैसे डील करती हैं? तो उन्होंने अपने बेबाक अंदाज में कहा, 'अब मुझे ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ता। अब ट्रोलिंग मेरी जिंदगी का एक हिस्सा बन चुका है। लेकिन मेरे करीबी इस ट्रोलिंग की वजह से निराश हो जाते हैं। मैं भी शुरुआत में ट्रोलिंग से काफी प्रभावित हो जाती थी। अपनी काबिलियत पर शक करने लगती थी, लेकिन अब नहीं। अब मैं समझ गई हूं कि मैं किसी भी इंसान की सोच को नहीं बदल सकती हूं। जो लोग मेरे अपने हैं, वह मुझे अच्छी तरह से जानते हैं और इतना मेरे लिए काफी है।
यह भी पढ़ें: जेपी दत्ता ने नहीं दिया कहानी सुनाने का वक्त, तो राजकुमार ने छोड़ दी थी फिल्म विरासत
मलाइका आगे कहती हैं, 'अब मैं ट्रोल्स को जवाब देने के लिए 'मूविंग इन विद मलाइका' नाम का शो लेकर आ रहीं हूं। इस शो के माध्यम से मैं ट्रोल करने वाले नेटिजन्स को करारा जवाब देने वाली हूं।' बता दें कि 5 दिसंबर से ओटीटी एप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मलाइका के इस शो की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग होगी। वर्क प्रोजेक्ट की बात करें तो लंबे समय के बाद मलाइका सुपरस्टार आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में एक आइटम सॉन्ग करती नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: Bholaa Teaser Out: माथे पर भस्म, हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता लिए नजर आए अजय देवगन, रिलीज हुआ ‘भोला’ का धांसू टीजर