कुछ जोड़ियों की मिठास पर वक्त का असर नहीं होता। वक्त खराब हो, दुनिया खिलाफ हो या फिर किस्मत बेईमान हो...इन जोड़ियों के प्यार में कभी पतझड़ का मौसम नहीं आता। ऐसी ही जोड़ियों में से एक है, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की जोड़ी। दोनों के बीच कई सारी परेशानियां आईं। लेकिन, दूरियां इन्हें छू तक नहीं पाईं। और इस तरह 13 साल बाद भी दोनों हाथों में हाथ डाले जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव में एक-दूसरे का साथ देते रहे हैं। आइए, दोनों की शादी की सालगिरह के मौके पर जानते हैं, दोनों की पहली मुलाकात का वह किस्सा, जब यूपी बिहार लुटने वाली शिल्पा शेट्टी के दिल को राज कुंद्रा लूट ले गए थे।
Shilpa-Raj Kundra: शिल्पा से मुलाकात, पहली बीवी से तलाक और फिर..., पढ़िए शिल्पा-राज के प्यार का दिलचस्प किस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज और शिल्पा की मुलाकात लंदन में एक परफ्यूम ब्रांड के लॉन्चिंग इवेंट के दौरान हुई थी। यह बात उस दौर की है, जब एक्ट्रेस अक्षय कुमार के साथ अपना रिश्ता खत्म कर चुकी थीं। और बिग ब्रदर रिएलिटी शो जीतकर इंटरनेशनल सेलिब्रिटी बन चुकी थीं। अपनी पुरानी यादों को साथ लिए शिल्पा अपने करियर में एक नया मुकाम हासिल कर रही थीं और इसी दौरान उनकी मुलाकात बिजनेसमैन राज कुंद्रा से हुई और पहली ही मुलाकात में दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे।
यह भी पढ़ें: माथे पर भस्म...हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता लिए नजर आए अजय देवगन, रिलीज हुआ ‘भोला’ का धांसू टीजर
दोनों की मुलाकातें पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदली। शिल्पा ने खुद एक बार अपने प्रपोजल की कहानी बताते हुए कहा था, 'राज ने मुझे सरप्राइज देने के लिए पैरिस का पूरा बैंक्वेट ऑल बुक करा लिया था। हम एक रोमांटिक डेट एन्जॉय कर रहे थे। खाने के साथ-साथ लाइव म्यूजिक का आनंद ले रहे थे। तभी राज अपने घुटनों के बल बैठ गए और उन्होंने सबके सामने मुझे प्रपोज किया। वह पल मुझे आज भी याद है....।'
यह भी पढ़ें: राज कुंद्रा के वकील ने नई चार्जशीट को लेकर दी सफाई, कहा- इस केस से कोई लेना-देना नहीं
शिल्पा ने राज को 'हां' कह दिया और फिर बस...दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि, जब राज, शिल्पा को डेट कर रहे थे, उस समय वह शादीशुदा थे। शिल्पा से मुलाकात के बाद उन्होंने अपनी पत्नी कविता को तलाक दे दिया और एक-दूसरे को जानने-समझने के बाद दोनों ने आखिरकार साल 2009 में शादी कर ली। यह शादी काफी चर्चित रही थी।
यह भी पढ़ें: जल्द पता चल जाएगा कौन है वो? टीजर जारी करने से पहले ही अजय देवगन ने दिखाई ‘भोला’ की झलक
शादी के इतने वक्त बाद भी दोनों खुशी-खुशी एक साथ रह रहे हैं। दोनों के दो बच्चे भी हैं। बता दें कि शिल्पा और राज की शादी फिल्म इंडस्ट्री के कामयाब रिश्तों में शुमार है। आज भी दोनों के बीच वही बॉन्डिंग और केमिस्ट्री देखी जाती है, जो 13 साल पहले महसूस की जाती थी। उम्मीद है यह जोड़ी ऐसे ही हंसती और मुस्कुराती रहे और दोनों के बीच का प्यार ऐसे ही बना रहे।
यह भी पढ़ें: ‘हां, मैंने गर्भ में सीखा सिनेमा, उधास मामा की लोरियों से सीखा संगीत, धूम 4 के लिए…’