फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: अपनी जिंदगी में बेहद बुरा दौर देख चुके हैं ये सितारे, कोई हुआ दिवालिया तो किसी को लेना पड़ा उधार

Tue, 22 Nov 2022 01:16 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 22 Nov 2022 01:16 PM IST
विज्ञापन
bollywood stars openly spoke about facing financial issue and bankrupt amitabh bachchan govinda anupam kher
गोविंदा, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री एक जगह है, जहां आप रातोंरात आपकी किस्मत का दरवाजा खुल सकता है। अपनी मेहनत के दम पर आप अरबपति भी बन सकते हैं। इन सितारों को देखने के बाद भी लोगों को ऐसा लगता है कि काश वो भी इनके जैसी जिंदगी गुजार पाते। लेकिन एक समय ऐसा आया जब इन सितारों के सितारे भी गर्दिश में चले गए थे। उस दौरान कोई एकदम कंगाल हो गया था तो किसी को इस वजह से अपने दोस्त से मदद लेनी पड़ी थी। तो चलिए आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताते हैं- 

bollywood stars openly spoke about facing financial issue and bankrupt amitabh bachchan govinda anupam kher
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन
शायद कोई इस बात की कल्पना भी नहीं कर सकता कि अमिताभ बच्चन भी कभी दिवालिया हो सकते हैं, लेकिन ऐसा सच है। आज अमिताभ बच्चन के पास गाड़ी, बंगला और बैंक बैलेंस सबकुछ है, लेकिन एक समय ऐसा था जब बिग बी को भी बुरा दौर देखना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2000 में अमिताभ बच्चन की कंपनी एबीसीएल दिवालिया हो गई थी। उस वक्त बिग बी को अपनी प्रॉपर्टी तक बेचनी पड़ गई थी। उस बुरे दौर में यश चोपड़ा और कौन बनेगा करोड़पति शो अमिताभ बच्चन का सहारा बने थे। यश चोपड़ा ने अमिताभ को मोहब्बतें फिल्म ऑफर की थी। 

इसे भी पढ़ें- Munmun Dutta: एक्सीडेंट के बाद 'बबीता जी' ने साउदी अरब से साझा की तस्वीर, बताया अपनी सेहत का हाल

bollywood stars openly spoke about facing financial issue and bankrupt amitabh bachchan govinda anupam kher
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गोविंदा
90 के दशक में गोविंदा बहुत चर्चित सितारा थे। उस दौर में हर अगली फिल्म गोविंदा की हुआ करती थी। उनकी कॉमेडी, इमोशन और ड्रामा सभी कुछ फैंस को खूब पसंद आता था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोविंदा की जिंदगी में भी एक दौर ऐसा आया जब उनको बिल्कुल फिल्में मिलना बंद हो गई थी। अभिनेता कर्जे में डूब गए थे। गोविंदा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उनके बुरे दौर में सलमान खान ने अभिनेता की मदद की थी।

इसे भी पढ़ें- Bholaa Teaser Out: माथे पर भस्म, हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता लिए नजर आए अजय देवगन, रिलीज हुआ ‘भोला’ का धांसू टीजर

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood stars openly spoke about facing financial issue and bankrupt amitabh bachchan govinda anupam kher
जैकी श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ भी इंडस्ट्री के काफी चर्चित अभिनेता हैं। जैकी ने 90 के दशक में दर्शकों के दिलों पर राज किया था। उनको हीरो से लेकर विलेन तक के हर किरदार में खूब पसंद किया गया है। लेकिन एक समय पर जैकी श्रॉफ भी पाई-पाई के मोहताज हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जैकी श्रॉफ ने साजिद नाडियाडवाला से लोन लिया था, लेकिन वह उसे समय पर चुका नहीं पाए थे, तब सलमान खान ने उनकी मदद की थी। 

विज्ञापन
bollywood stars openly spoke about facing financial issue and bankrupt amitabh bachchan govinda anupam kher
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर
अनुपम खेर हिंदी सिनेमा के काफी मंझे हुए कलाकार हैं। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। अनुपम खेर ने भी अपनी जिंदगी में काफी बुरा दौरा देखा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने खुलासा किया था कि एक समय पर वह बिल्कुल दिवालिया हो गए थे। 

नोट: यह खबर मीडिया रिपोर्ट के हवाले से तैयार की गई है। अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed