फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करेंगी मलाइका अरोड़ा, इस रियलिटी शो में फिर से करेंगी वापसी

Wed, 15 Jul 2020 02:47 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 15 Jul 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
Malaika Arora will come back with dance reality show India's Best Dancer
मलाइका अरोड़ा - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

टीवी का डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' एक बार फिर से टीवी पर लौटने के लिए तैयार है। लेकिन, इस बार जज पैनल में टेरेंस लुईस और गीता कपूर के साथ ग्लैमरस अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा नहीं, बल्कि निर्देशक और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा देखने को मिलेंगे। 

Malaika Arora will come back with dance reality show India's Best Dancer
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि चिंता की कोई बात नहीं है। यह बदलाव सिर्फ एक एपिसोड तक ही रहने वाला है। इसके बाद मलाइका खुद अपने प्रशंसकों के सामने पेश हो जाएंगी। दरअसल, खबरों के गलियारों में चर्चाएं थीं कि मलाइका अरोड़ा ने इस रियलिटी शो को छोड़ दिया है। 

Malaika Arora will come back with dance reality show India's Best Dancer
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले सोमवार को जब इसकी शूटिंग शुरू हुई तो जज पैनल में गीता कपूर और टेरेंस लुईस तो दिखे लेकिन लोगों ने देखा कि मलाइका की जगह रेमो डिसूजा ने ले रखी है। वहीं से इन अफवाहों ने अपना अलग बाजार बना लिया कि मलाइका अब इस शो का हिस्सा नहीं होंगी। जब इस खबर की पड़ताल के अमर उजाला ने चैनल के प्रवक्ता से बात की तो मामला कुछ और ही निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora will come back with dance reality show India's Best Dancer
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

चैनल के प्रवक्ता ने बताया कि यह खबर बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा, 'हमारे शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसका पहला ताजा एपिसोड 18 जुलाई को टीवी पर आने वाला है। इस शो के जजों में से एक मलाइका की अपना कुछ व्यक्तिगत कारण रहा है जिसकी वजह से उन्होंने इस शो की शूटिंग में हिस्सा नहीं लिया है।' 

विज्ञापन
Malaika Arora will come back with dance reality show India's Best Dancer
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रवक्ता ने आगे कहा, 'बेशक पहले एपिसोड में दर्शकों के सामने जज पैनल में रेमो डिसूजा बैठे हुए नजर आएंगे। लेकिन, इसके बाद मलाइका वापस इस शो का हिस्सा होंगी। इस समय जितना कम हो सके उतना कम लोगों के साथ हम शूटिंग कर रहे हैं। दर्शक दीर्घा बिल्कुल खाली है। सिर्फ प्रतियोगी अपनी प्रस्तुति देते हैं और जज उसका विश्लेषण करते हैं।'

पढ़ें: कार्तिक आर्यन के सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने पर ऐसा होता है उनकी मां का रिएक्शन, अभिनेता ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed