{"_id":"6227abed0b658143fb09b360","slug":"malaika-aroras-photo-with-arjun-kapoor-in-bedroom","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Malaika Arora-Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा ने शेयर की बेडरूम की तस्वीरें, फैंस की निगाहें नहीं हट रहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Malaika Arora-Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा ने शेयर की बेडरूम की तस्वीरें, फैंस की निगाहें नहीं हट रहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। उनके वीडियो और फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वह सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपने फैंस को फिटनेस के लिए प्रेरित करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने कमरे की झलक दिखाते हुए एक फोटो पोस्ट की। बेडरुम में जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वह थी अर्जुन कपूर के साथ उनकी एक तस्वीर। मलाइका के बेडरुम में एक टेबल पर फोटो फ्रेम था, जिसमें अभिनेत्री को अर्जुन के साथ पोज देते देखा जा सकता है। ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
2 of 4
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में मलाइका ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में एक पौधा नजर आ रहा है और टेबल पर कमाल का फोटोफ्रेम दिख रहा है। फ्रेम में वह अर्जुन कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देखकर फैंस बहुत खुश हो रहे हैं और तस्वीर पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। यह जोड़ा कभी भी अपने रिश्ते को लेकर शर्माता नहीं है और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी प्यारी तस्वीरें शेयर करता रहता है।
3 of 4
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में इस कपल के ब्रेकअप की खबरें जमकर उड़ी थीं, लेकिन उन्होंने इसे अफवाह बताया। मलाइका 1998 में सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ शादी के बंधन में बंधी थी और 2017 में आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे को तलाक दे दिया था। दोनों को अक्सर अपने 19 वर्षीय बेटे अरहान खान के साथ तस्वीरों में देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने तलाक के बारे में बात की और इसे अपने जीवन का सबसे खराब दौर बताया। मलाइका ने बताया कि तलाक के बाद उन्होंने लिए योग और ध्यान की ओर रुख किया। उन्होंने कहा मेरे जीवन की इतनी बड़ी उथल-पुथल में सिर्फ अकेली मैं ही नहीं बल्कि मेरा परिवार और बेटा भी शामिल था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।