बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनिल कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मलंग की वजह से सुर्खियों में है। इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी और कुणाल खेमू मुख्य भूमिका में है। फिल्म मलंग में आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी के बीच कई किसिंग सीन हैं जिसकी काफी चर्चा हो रही है। 6 जनवरी को फिल्म मलंग का ट्रेलर लॉन्च किया गया। मलंग के ट्रेलर लॉन्च पर इस फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आई। इस दौरान अनिल कपूर ने फिल्मों में किसिंग सीन न करने पर रिएक्शन दिया है।
फिल्मों में किसिंग सीन न करने पर अनिल कपूर को लगता है बुरा, ये है असली वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलंग के ट्रेलर लॉन्च के दौरान इस फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी। इस दौरान सभी कलाकारों ने मीडिया से बाते भी कीं और मलंग के बारे में बताया। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी के कई किसिंग सीन है। ऐसे में मीडिया ने अनिल कपूर से सवाल किया कि क्या नए कलाकारों की तरह ऑनस्क्रीन किसिंग और इंटीमेट सीन न करने पर उन्हें बुरा लगता है? मीडिया के इस सवाल का अनिल कपूर ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया।
अनिल कपूर ने कहा, 'तुम क्या चाहते हो मेरे घर पर मुझे मार पड़े? घर पर सोनम है, रिया है, सुनीता है, मेरे बच्चे बड़े हो गए हैं।' इसके बाद अनिल कपूर हंसते हुए कहते हैं कि जाहिर है कि ऐसे सीन न करने पर बुरा लगेगा ही। इसके अलावा अनिल कपूर ने और भी ढेर सारी बाते कीं। फिल्म मलंग का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई के एक सिनेमाघर में हुआ, जहां जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय( जेएनयू) में हुई हिंसा चर्चा में रही। फिल्म की कास्ट के साथ ही साथ निर्माता भूषण कुमार और लव रंजन की मौजूदगी में मीडिया द्वारा जेएनयू में हुई हिंसा पर सवाल किया गया।
इस घटना की सभी ने एक सुर में आलोचना की। इस सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल कपूर ने कहा, 'यह काफी दुखद और खेदजनक है। इस घटना की हम सभी कड़े शब्दों में आलोचना करते हैं। कल रात जब से मुझे इस बारे में पता चला है मैं आश्चर्य चकित हूं। आखिर यह सब क्या चल रहा है? इस घटना से मैं इस हद तक प्रभावित हुआ हूं कि रात भर सो नहीं पाया हूं। इस घटना के पीछे जो लोग भी जिम्मेदार हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।'
वहीं भूषण कुमार से 5 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा सीएए पर चर्चा को लेकर आयोजित डिनर पार्टी में सम्मिलत होने को लेकर सवाल पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मैं उस होटल गया था लेकिन इसका यह मतलब कतई नहीं है कि मैं उस मीटिंग में भी शामिल हुआ था।' वहीं आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी ने उन्हें इस मीटिंग का आमंत्रण ना मिलने की पुष्टि की। 'मलंग' के ट्रेलर की बात करें तो आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी इस फिल्म में पहली बार नजर आ रहे हैं। फिल्म का यह ट्रेलर काफी धमाकेदार निकला जिसमें सभी कलाकार फुल एक्शन फॉर्म में दिखे। मोहित ने फिल्म में पांच गाने होने की पुष्टि की है। भूषण कुमार के अनुसार यह सभी गाने इस साल के सुपरहिट एलबम में एक होने वाले हैं।
पढ़ें: जावेद अख्तर का JNUSU अध्यक्ष के खिलाफ FIR पर ट्वीट, 'देशद्रोही गरीब गुंडों को ठीक से लाठी भी....'