बॉलीवु़ड अभिनेता जीशान अय्यूब फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर हमेशा प्रतिक्रिया देते रहते हैं। बीते दिनों जीशान अय्यूब सीएए और एनआरसी का विरोध करने की वजह से काफी सुर्खियों में थे। इस बार वह उत्तर प्रदेश में मंदिर बनाने पर टिप्पणी करने की वजह से चर्चा में है। उनकी इस टिप्पणी की मशहूर गायिका मालिनी अवस्थी ने आलोचना की है।
UP के मंदिर पर अभिनेता ने बोली ऐसी बात तो भड़कीं मालिनी अवस्थी, कहा- 'इनके मन में दबी बैठी नफरत...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीशान अय्यूब ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'पहले उत्तर प्रदेश को नर्क बना रहे हैं, फिर मंदिर बना के ठीक करेंगे।' जीशान अय्यूब के इस ट्वीट पर गायिका मालिनी अवस्थी पलटवार किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'इनके मन में दबी बैठी नफरत और असहिष्णुता इनके ट्वीट पर उतर आई है. भाषा देखिये, विचार देखिये, और ये एक कलाकार हैं।' मालिनी अवस्थी के इस ट्वीट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इनके मन में दबी बैठी नफ़रत और असहिष्णुता इनके ट्वीट पर उतर आई है- भाषा देखिये, विचार देखिये, और ये एक कलाकार हैं! https://t.co/LHSqeG7K8m
आपको बता दें कि मालिनी अवस्थी हिंदी भाषा की मशहूर गायिका हैं। वह अवधी, बुंदेली भाषा और भोजपुरी भाषा में गाती हैं। मालिनी अवस्थी ठुमरी और कजरी से भी लाखों दर्शकों के दिलों की जीत चुकी हैं। पद्म श्री से सम्मानित मालिनी अवस्थी उत्तर प्रदेश के कन्नौज की रहने वाली हैं। उनके पति वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अविनीश अवस्थी हैं। वहीं बात करें जीशान अय्यूब की तो उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है।
जीशान ने 'रईस', 'तनु वेड्स मनु', 'मणिकर्णिका', 'ट्यूबलाइट', 'जीरो' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' जैसी फिल्मों की फिल्मों में काम किया है। बीते दिनों जीशान अय्यूब NRC और नागरिकता कानून (CAA) का विरोध करने की वजह से काफी सुर्खियों में थे। दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्र नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच जामिया विश्वविद्यालय में NRC और नागरिकता संशोधन कानून (CAB) के विरोध प्रदर्शन में हुई हिंसा में डेढ़ दर्जन से ज्यादा छात्र घायल हो गए और कई छात्रों को हिरासत में भी लिया गया था।
जीशान अय्यूब ने छात्रों के प्रदर्शन को सही बताया था। उन्होंने ट्वीट कर NRC और CAB के विरोध प्रदर्शन को सही ठहराया। जीशान अय्यूब ने ट्वीट में लिखा था- असम से वीडियोज नहीं आ ही नहीं पा रहे। जब दिल्ली में ये हाल है तो असम की तो क्या बात करें। उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा- #jamia के दोस्तों, लड़ाई जारी रखना, जल्द मैं भी आऊंगा साथ जुड़ने।
पढ़ें: काम्या पंजाबी नेे शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें, दीपिका को कॉपी करती आईं नजर