{"_id":"5e2204148ebc3e4afa1d1f5d","slug":"mallika-sherawat-on-new-death-warrant-of-hanging-nirbhaya-convicts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निर्भया के दोषियों की फांसी में हुई देरी पर भड़कीं मल्लिका शेरावत, कह दी ये बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
निर्भया के दोषियों की फांसी में हुई देरी पर भड़कीं मल्लिका शेरावत, कह दी ये बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Mallika Sherawat
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोषियों की फांसी में हो रही देरी से कई लोग नाराज हैं। पहले 22 जनवरी को निर्भया के दोषियों को फांसी दी जानी थी । इसके बाद दोषी मुकेश की याचिका पर सुनवाई करते हुए पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषियों के लिए नया डेथ वारंट जारी कर दिया। अब फांसी की तारीख को 1 फरवरी कर दिया है। फांसी में हुई देरी पर बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने निराशा व्यक्त की है।
2 of 5
Mallika Sherawat
- फोटो : Social Media
दुष्कर्म और बाल वेश्यावृत्ति पीड़ितों के पुनर्वास में सक्रिय मल्लिका शेरावत ने कहा ने कहा कि ये बहुत निराशाजनक है। इस देरी से हमारे देश की महिलाओं को को कैसा लग रहा है। उनके अभिभावकों पर क्या बीत रही होगी।
3 of 5
Mallika Sherawat
- फोटो : Social Media
मल्लिका ने कहा कि ऐसी खबरें रोज आती हैं कि देश के अलग-अलग हिस्सों में महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्या की खबरें आती रहती हैं। इससे पता चलता है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Asha Devi
- फोटो : ANI
इससे पहले निर्भया की मां आशा देवी ने नए डेथ वारंट पर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि जो मुजरिम चाहते थे वही हो रहा है। तारीख पे तारीख, तारीख पे तारीख... उन्होंने कहा कि हमारा सिस्टम ऐसा है कि जहां अपराधियों की सुनी जाती है।
विज्ञापन
5 of 5
निर्भया की मां आशा देवी
- फोटो : ANI
आशा देवी ने आगे कहा, तो अब मैं जरूर कहना चाहूंगी कि ये अपने फायदे के लिए दोषियों की फांसी को रोके हैं। हमें इस बीच में मोहरा बनाया, इन दोनों के बीच में मैं फंसी हूं। तो मैं कहना चाहती हूं खासकर प्रधानमंत्री जी से कि आपने 2014 में बोला था, 'बहुत हुआ नारी पर वार, अबकी बार मोदी सरकार'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।