फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मल्लिका शेरावत ने की #Metoo कैंपेन की तारीफ, शेयर किए अपने बुरे अनुभव

Thu, 04 Jul 2019 06:49 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 04 Jul 2019 06:49 AM IST
विज्ञापन
Mallika Sherawat speaks up on the MeToo movement
मल्लिका शेरावत - फोटो : amar ujala

फिल्मों में अपने बोल्ड सीन की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वह जल्द ही एक्टर तुषार कपूर से साथ एकता कपूर की वेब सीरीज बू से अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं। बीते दिनों मल्लिका फिल्म इंडस्ट्री को लेकर अपने बुरे अनुभव को साझा किया था। हाल में मल्लिका ने मीटू अभियान की तारीफ करते हुए इसे एक बड़ा कदम बताया।

Mallika Sherawat speaks up on the MeToo movement
मल्लिका शेरावत

मल्लिका ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, 'MeToo एक सकारात्मक कदम रहा है। यह एक मजबूत आंदोलन है जो जिम्मेदारियों के साथ आता है। इससे इंडस्ट्री में पुरुष बिल्कुल डरे हुए हैं। एक सुरक्षित वातावरण प्रत्येक पुरुष और महिला का अधिकार है, इसलिए यह सही दिशा में एक कदम है।' 

Mallika Sherawat speaks up on the MeToo movement
मल्लिका शेरावत - फोटो : instagram

उन्होंने आगे कहा, 'हम चीजों पर खुलकर चर्चा कर सकते हैं। पहले ऐसा नहीं होता था। महिलाएं अब इन मुद्दों पर बात करना मुनासिब समझती हैं। अपराधियों को अब गलत व्यवहार करने या अनुचित कहने से पहले दो बार सोचना होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Mallika Sherawat speaks up on the MeToo movement
Mallika Sherawat - फोटो : Social Media

मल्लिका ने कहा, 'शक्ति अभी भी पुरुषों के हाथों में है। अधिक से अधिक महिलाओं इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनना चाहिए ताकि चीजें बराबर हो सकें। समस्या का एक निश्चित हिस्सा पीड़ित व्यक्ति है जो समाज में व्याप्त है।'

विज्ञापन
Mallika Sherawat speaks up on the MeToo movement
Mallika Sherawat - फोटो : Social Media

मल्लिका शेरावत ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्हें बहुत सी फिल्मों में इसलिए रोल गंवाने पड़ गए क्योंकि उन्होंने फिल्म के हीरो को डेट नहीं किया। उन्होंने कहा- इंडस्ट्री में ज्यादातर एक्टर और फिल्ममेकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ काम करना चाहते हैं। इस वजह से मुझे कई फिल्मों से निकाल दिया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed