भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपर स्टार और ब्यूटी क्वीन नसीम बानो का जन्म 4 जुलाई 1916 को हुआ था। नसीम बानो लोकप्रिय अभिनेत्री सायरा बानो की मां और प्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार की सास थीं। उन्होंने अपने करियर का शुरुआत फिल्म खून का खून से की थी। आज उनका जन्मदिन है।
नसीम बानो का जन्मदिन और आदित्य पंचोली की बढ़ती मुश्किलें सहित ये हैं बॉलीवुड की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली की मुश्किलें अब बढ़ती जा रही हैं। पिछले महीने बलात्कार का मामला दर्ज कराने वाली एक्ट्रेस ने पुलिस को दिए अपने बयान कहा कि जब वह इंडस्ट्री में नई-नई आई थीं तो पंचोली ने उन्हें ब्लैकमेल भी किया था। अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस को दिए अपने बयान में एक्ट्रेस ने दावा किया पंचोली ने ड्रग्स देकर उनका रेप किया था।
पढ़ें: आदित्य पंचोली पर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप, कहा- ड्रग देकर कार में किया मेरा रेप
बीते साल बॉलीवुड में आए मीटू कैंपन का असर खूब दिखा। इसी के चलते कई बड़ी फिल्मी हस्तियों पर महिलाओं के शोषण का आरोप लगा। अब इसका असर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री पर भी दिखने लगा है। हाल में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस गायत्री सुरेश ने बताया कि उन्हें एक प्रोड्यूसर ने कॉम्प्रोमाइज करने को कहा था।
पढ़ें: इस एक्ट्रेस से कॉम्प्रोमाइज की डिमांड करता था प्रोड्यूसर, शो में इस तरह किया खुलासा
भोजपुरी और मराठी सिनेमा में बतौर प्रोड्यूसर खुद को स्थापित कर चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब अपने लिए एक हिंदी फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी प्रियंका को सलमान खान की फिल्म भारत छोड़ने के बाद कोई दूसरी हिंदी फिल्म नहीं मिली है। अपने पसंदीदा निर्देशक संजय लीला भंसाली से उन्हें काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वहां भी सलमान खान ने अपना वीटो लगा दिया है।
पढ़ें: खतरे में प्रियंका का बॉलीवुड करियर,अपनी फिल्म के लिए खुद ही प्रोड्यूसर बनने की तैयारी
फिल्म जीरो के बाद निर्माता निर्देशक आनंद राय की अगली फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान के लिए हीरोइन का नाम फाइनल हो गया है। धारावाहिक रजिया सुल्तान में टाइटल रोल और सीरियल सूर्यपुत्र कर्ण में द्रौपदी का किरदार करने वाली अभिनेत्री पंखुड़ी अवस्थी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अपोजिट नजर आएंगी।
पढ़ें: 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में इस एक्ट्रेस के साथ नजर आएंगे आयुष्मान, दूसरे हीरो का नाम भी हुआ फाइनल