{"_id":"5cfdc03fbdec220700635734","slug":"mammootty-film-mamangam-will-be-a-biggest-film-like-baahubali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाहुबली को टक्कर देने आ रही ममूटी की फिल्म 'मामगम', मलयालम सिनेमा का अब तक का सबसे बड़ा बजट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बाहुबली को टक्कर देने आ रही ममूटी की फिल्म 'मामगम', मलयालम सिनेमा का अब तक का सबसे बड़ा बजट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 10 Jun 2019 07:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
mamangam
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाहुबली सीरीज की दोनों सुपरहिट फिल्मों ने अखिल भारतीय सिनेमा का जो ट्रेंड शुरू किया है, उसकी नई कड़ी में जुड़ी है मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी की नई फिल्म, 'मामगम'। 'मामगम' मलयालम सिनेमा की अब तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म है और इसकी कहानी सन 1695 के आसपास हुई घटनाओं पर आधारित है।
2 of 5
mamangam
- फोटो : social media
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके और 300 से ज्यादा फिल्में कर चुके ममूटी की यह पहली फिल्म है, जो एक साथ हिंदी, मलयालम, तमिल और तेलुगू में बन रही है। 17वीं सदी की कहानी कहती फिल्म 'मामगम' में ममूटी एक रहस्मयी किरदार में दिखेंगे और फिल्म में उनके कई रूप दिखाई देंगे।
3 of 5
mamangam
- फोटो : social media
एम पद्मकुमार के निर्देशन में बन रही 'मामगम' इस साल दीवाली के करीब रिलीज होने जा रही है। इसके निर्माता वेणु कुनाप्पिली बताते हैं, ‘'मामगम' केरल में होने वाला कुंभ जैसा एक त्योहार है जो भरतपुजा नदी के किनारे हर 12 साल पर हुआ करता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Unni and Mammootty on Jawa
- फोटो : Instagram
'इसे कराने वाले राजा का पूरा कुनबा जब इस्लाम धर्म ग्रहण कर सऊदी अरब चला गया तो इस साम्राज्य पर कब्जा करने वालों के खिलाफ स्थानीय जनता ने 280 साल तक संघर्ष किया। मामगम इसी संघर्ष के गुमनाम नायकों की कहानी है।’
विज्ञापन
5 of 5
Mammootty On Jawa Classic
- फोटो : Instagram
फिल्म 'मामगम' का सबसे बड़ा आकर्षण इसके स्टंट सीन होंगे और ममूटी इसमें दुनिया की सबसे पुरानी मार्शल आर्ट्स कलारीपयट्टू का चौंका देने वाला प्रदर्शन करते नजर आएंगे। फिल्म के स्टंट दृश्यों का निर्देशन हिंदी सिनेमा के मशहूर स्टंट निर्देशक शाम कौशल कर रहे हैं। फिल्म में ममूटी के अलावा बाल कलाकार अचुतन, सुदे नायर, सिद्दीक आदि नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।