बॉलीवुड में सलमान खान अपनी दोस्ती और दुश्मनी दोनों के लिए फेमस हैं। एक बार अगर कोई उनके मन से उतर जाता है तो वो कभी उस शख्स पर ध्यान नहीं देते। कुछ ऐसे ही रिश्ते उनके ऋषि कपूर और उनके बेटे रणबीर कपूर से हैं। बीते दिनों एक इंटरव्यू में सलमान ने ऋषि कपूर पर बिना नाम लिए निशाना साधा था। लेकिन अब ऐसी खबर है कि सलमान खान और ऋषि कपूर के रिश्ते सुधर रहे हैं। इतना ही नहीं वो ऋषि कपूर की बीमारी को लेकर चिंतित भी हैं।
दुश्मनी के बाद सलमान खान के दिल में अचानक ऋषि कपूर के लिए कैसे जागा प्यार? अब करना चाहते हैं ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Spotboye के मुताबिक सलमान खान ने इस दुश्मनी में नरमी दिखाई है। अब वो ऋषि कपूर के दोस्तों से उनकी हेल्थ की अपडेट ले रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषि कपूर जब न्यूयॉर्क से वापस आ जाएंगे तो सलमान खान उनसे मिलने भी जाएंगे।
सलमान खान के करीबी सूत्र का कहना है कि सलमान खान की ऋषि कपूर और उनकी फैमिली से अच्छे रिलेशन नहीं है। हालांकि, ऋषि की सेहत सलमान सहित फिल्म इंडस्ट्री के हर शख्स के लिए चिंता का विषय है। सलमान अतीत को भुलाकर उनके भारत लौटने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उनसे मिल सकें।
क्या कहा था सलमान ने
रेस 3 के प्रमोशन के दौरान सलमान ने ऋषि कपूर का नाम लिए बिना निशाना साधा था। सलमान ने कहा कि अगर कोई इंसान मेरी और मेरे परिवार वालों की बेइज्जती करता है, मैं उसकी इज्जत नहीं कर सकता। कुछ एक और दो परिवार है, जिनके लिए मेरे मन में न ही कोई प्यार और न ही कोई इज्जत है। यहां पर सारा मामला खत्म हो जाता है। इंडस्ट्री के कुछ लोगों का मेरे घर में स्वागत नहीं है। मुझे पता है कि इंडस्ट्री में वो सीनियर हैं और मैं जूनियर हूं । उनका अपमान नहीं करना चाहिए । अगर आप उनके साथ काम कर चुके हैं तब तो बिल्कुल भी नहीं । लेकिन अगर सामने वाला आपको बेवकूफ समझने लगे तो ये करना पड़ता है ।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम कपूर की शादी में सलमान खान और ऋषि कपूर में तीखी बहस हुई थी। ऋषि कपूर पार्टी में सलमान के व्यवहार से नाराज थे। इसकी शिकायत लेकर ऋषि कपूर सोहेल खान की वाइफ सीमा खान के पास गए। ऋषि ने सीमा से कहा कि सलमान उनसे कभी अच्छे से नहीं मिलते। इस बात पर दोनों में बहस हो गई। ऋषि कपूर इस बहस के बाद पार्टी छोड़कर चले गए थे।