{"_id":"5cf0d73abdec22077031812f","slug":"mamta-kulkarni-controversy-and-stay-away-to-lime-light-from-17-years-look-at-her-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"17 साल में कितना बदल गईं सलमान-अक्षय की ये एक्ट्रेस, गैंगस्टर से मोहब्बत कर जा चुकी हैं जेल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
17 साल में कितना बदल गईं सलमान-अक्षय की ये एक्ट्रेस, गैंगस्टर से मोहब्बत कर जा चुकी हैं जेल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 31 May 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
mamta kulkarni
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 के दशक की बोल्ड हीरोइनों में शुमार ममता कुलकर्णी लंबे समय से लाइम लाइट से दूर हैं । फिल्मों के अलावा ममता कॉन्ट्रोवर्सी में भी रहीं । ममता पर अपने पति विक्की गोस्वामी के साथ मिलकर ड्रग्स की तस्करी करने का आरोप है । इस मामले में विक्की और ममता कुलकर्णी पर कोर्ट में केस भी चल रहा है । इसी वजह से उन्होंने लाइम लाइट से दूर रहना शुरू कर दिया ।
2 of 9
mamta kulkarni
- फोटो : social media
ममता ने बॉलीवुड में सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया है । अभी वो कहां हैं और क्या कर रही हैं, ये किसी को नहीं पता । ममता ने 1992 में फिल्म 'तिरंगा' से डेब्यू किया था । इसके बाद वो 'आशिक आवारा', 'वक्त हमारा है', 'क्रांतिवीर', 'करण अर्जुन' और 'बाजी' जैसी हिट फिल्मों में नजर आई थीं। ममता आखिरी बार साल 2002 में आई फिल्म 'कभी हम कभी तुम' में नजर आई थीं।
3 of 9
mamta kulkarni
- फोटो : social media
17 सालों में ममता का लुक काफी बदल गया है । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ममता ने विक्रम गोस्वामी से साल 2013 में शादी की थी । ममता के विवादों की बात करें तो उन पर पति विक्रम गोस्वामी के साथ मिलकर 2000 करोड़ की ड्रग्स की तस्करी करने का आरोप लगा है। इस मामले में कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
mamta kulkarni
- फोटो : social media
खबर के अनुसार, ममता कुलकर्णी और उनके पति विक्की गोस्वामी की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। विक्की गोस्वामी एक इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट सरगना है। ममता विक्की के प्यार में पड़ने के बाद उनके साथ मिलकर ड्रग्स का बिजनेस हैंडल करने लगीं। साल 2014 में केन्या पुलिस और अमेरिकी ड्रग इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के स्टिंग ऑपरेशन के बाद विक्की को अरेस्ट कर लिया गया था।
विज्ञापन
5 of 9
mamta kulkarni
- फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब विक्की दुबई की जेल में था तब ममता कुलकर्णी ने उससे शादी कर ली थी। विक्की का होटल बिजनेस भी था। जेल में रहने के दौरान उनका सारा बिजनेस ममता ही संभालती थीं। दुबई में विक्की को आजीवन कारावास यानी 25 साल की सजा दी गई थी। लेकिन विक्की ने सजा से बचने के लिए अपील की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।