{"_id":"607d529b0a243b3ba47ac994","slug":"mamta-kulkarni-topless-photoshoot-made-her-superstar-but-drug-destroy-her-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ममता कुलकर्णी: बोल्ड फोटोशूट ने मचाया तहलका, ब्लैक में बिकी थी मैगजीन और लगा था जुर्माना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ममता कुलकर्णी: बोल्ड फोटोशूट ने मचाया तहलका, ब्लैक में बिकी थी मैगजीन और लगा था जुर्माना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Tue, 20 Apr 2021 09:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
ममता कुलकर्णी
Link Copied
सिनेमाजगत के लिए कहा जाता है कि जितनी जल्दी यहां शौहरत मिलती हैं, उतनी ही तेजी से करियर बर्बाद भी हो सकता है। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारें हुए हैं जो अर्श से फर्श पर आये हैं। आज हम जिस अदाकारा की बात करने जा रहे हैं, उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी के बारे में। ममता कुलकर्णी ने खूब नाम कमाया और उन्होंने कई सुपरस्टार्स के साथ फिल्मों में साथ काम किया। लेकिन फिर वो इंडस्ट्री से गायब हो गईं। ममता कुलकर्णी पूरे देशभर में उस वक्त चर्चा में आ गई थीं, जब उन्होंने टॉपलेस फोटोशूट कराया था। इतना ही नहीं ममता के पोस्टर तक फाड़े गए थे और उन पर जुर्माना भी लग गया था। आज हम आपको ममता कुलकर्णी से जुड़ा ये किस्सा बताने जा रहे हैं।
Trending Videos
2 of 7
ममता कुलकर्णी
ममता कुलकर्णी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'तिरंगा' से की थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस का छोटा सा ही रोल था लेकिन इसके बाद उन्हें फिल्में मिलने लगी थी। फिर साल 1993 में आई फिल्म 'आशिक आवारा' में ममता कुलकर्णी ने काम किया और ये फिल्म सुपरहिट रही। ममता कुलकर्णी का करियर अच्छा चल रहा था लेकिन उन्होंने इसी साल बोल्ड फोटोशूट कराकर तहलका मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
ममता कुलकर्णी
ममता कुलकर्णी उस वक्त इंडस्ट्री में नई थी और उन्हें ज्यादा लोग नहीं जानते थे। उसी वक्त 'स्टारडस्ट मैग्जीन' को अपने कवर पेज के लिए एक नए चेहरे की तलाश थी। उन्होंने कई अभिनेत्रियों से बात की लेकिन सभी ने बोल्ड शूट करने से साफ इनकार कर दिया। ये ऑफर घूमते हुए ममता के पास आया। पहले तो ममता इस शूट के लिए फौरन तैयार हो गई।
4 of 7
ममता कुलकर्णी
फिर उन्हें पता चला कि उन्हें इस शूट के लिए टॉपलेस होना पड़ेगा। ये सुनकर एक्ट्रेस हैरान रह गईं और उन्होंने कहा मुझे सोचने के लिए वक्त चाहिए। इस फोटोशूट के लिए ममता ने कहा था कि इसमें बहुत रिस्क है। मुझे सोचने का मौका चाहिए। अगर ये चल गया तब तो बात ही अलग है, लेकिन अगर नहीं चला तो मेरे घरवाले और ये फिल्म इंडस्ट्री मुझे बाहर निकालकर फेंक देगी।
विज्ञापन
5 of 7
ममता कुलकर्णी
कुछ वक्त सोचने के लिए आखिर ममता इस शूट के लिए मान गईं और उन्होंने हां कर दी लेकिन एक शर्त के साथ उन्होंने कहा कि ये फोटोशूट तभी छपेगा जब ये उन्हें पसंद आयेगा। मेकर्स ने इस बात को मान लिया। ममता ने बिना किसी हिचकिचाहट के जमकर टॉपलेस पोज दिया। ममता को ये फोटोशूट पसंद आया और जल्द ही ये मार्केट में भी आ गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।