{"_id":"5d0dcbeb8ebc3e37f935b670","slug":"manav-kaul-will-play-saina-nehwal-coach-pullela-gopichand-in-her-biopic-starring-parineeti-chopra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साइना नेहवाल बायोपिक: सोनू सूद के बाद अब ये एक्टर निभाएंगे गोपीचंद का किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साइना नेहवाल बायोपिक: सोनू सूद के बाद अब ये एक्टर निभाएंगे गोपीचंद का किरदार
Sat, 22 Jun 2019 12:09 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
मानव कौल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉली एलएलबी 2, तुम्हारी सुलू और बदला जैसी फिल्मों में काम कर चुके मानव कौल ने कुछ ही दिन पहले अपनी नई फिल्म साइन कर ली है। यह फिल्म और कोई नहीं बल्कि मशहूर बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल पर बन रही बायोपिक है, जिसमें परिणीति चोपड़ा साइना नेहवाल का किरदार निभा रही हैं। वहीं मानव कौल इस फिल्म में परिणीती के कोच के किरदार में नज़र आएंगे।
पुलेला गोपीचंद
- फोटो : Social media
फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि मानव कौल इस किरदार के लिए बिल्कुल ठीक बैठते हैं। वहीं मानव ने अपने किरदार के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। फिल्म की शूटिंग इस अक्टूबर तक शुरू हो सकती है। बता दें कि साइना नेहवाल के कोच पुल्लेला गोपीचंद हैं। गोपीचंद भारत के प्रकाश पादुकोण के बाद दूसरे सबसे जाने माने खिलाड़ी हैं, साथ ही साथ भारतीय बैडमिंटन टीम के चीफ नैशनल कोच भी। मानव कौल इन्हीं का किरदार फिल्म में निभाते नज़र आएंगे।
parineeti chopra
- फोटो : file photo
वहीं फिल्म की लीड अदाकारा परिणीति चोपड़ा ने अपने किरदार के लिए पूर्ण रूप से तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। साइना के अच्छे प्रदर्शन के लिए परिणीति अब रोज़ सुबह 6 से लेकर 8 बजे तक प्रैक्टिस करती हैं। वहीं इसी तैयारी के बारे में परिणीति कहती हैं " मैं इस वर्ल्ड चैंपियन के किरदार को निभाने के लिए बहुत उत्साहित हूं क्योंकि एक असली करिदार निभाना बहुत ही मुश्किल है। अच्छा है कि इस खिलाड़ी का हर एक मैच वीडियो पर है, जिसे देखकर ही मैं अपनी तैयारियां कर रही हूं। यह चुनौती और उनकी तरह बैडमिंटन सीखना मेरे लिए खूब रोमांचक है। मैं हमेशा से एक स्पोर्ट्स बायोपिक करना चाहती थी, और यह वही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पहले साइना के किरदार को श्रद्धा कपूर निभाने वाली थीं, पर उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों के चलते इस प्रोजेक्ट से खुदको अलग कर लिया, जिसके बाद यह फिल्म परिणीति के पास गई। साइना नेहवाल पर बन रही इस बायोपिक को अमोल गुप्ते निर्देशित कर रहे हैं।
विज्ञापन
Parineeti Chopra
- फोटो : social media
हालांकि एक और बायोपिक पीवी सिंधु के उपर भी बन रही हैं। जिसमें पीवी सिंधु व साइना के कोच और भारतीय बैडमिंटन टीम के चीफ नेशनल कोच पुल्लेला गोपीचंदका किरदार खुद सोनू सूद अदा करते नज़र आएंगे।