{"_id":"5d0dc5f98ebc3e2a0425be39","slug":"disha-patani-injured-at-her-upcoming-film-malang-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिशा पाटनी के फैंस के लिए बुरी खबर, 'भारत' के बाद अब नई फिल्म की शूटिंग में भी हुईं चोटिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिशा पाटनी के फैंस के लिए बुरी खबर, 'भारत' के बाद अब नई फिल्म की शूटिंग में भी हुईं चोटिल
Sat, 22 Jun 2019 12:04 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
disha patani
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दिशा पाटनी की फिल्म 'भारत' इन दिनों बॉक्स-ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही है। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार सलमान खान और एक्ट्रेस कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। वहीं इन सबके बीच दिशा पाटनी के फैंस के लिए बुरी खबर है।
दिशा पाटनी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म भारत के बाद दिशा पाटनी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मलंग को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो फिल्म मलंग की शूटिंग के दौरान दिशा पाटनी को चोट लग गई है। बताया जा रहा है कि फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान दिशा को चोट लगी। वहीं ट्रीटमेंट लेने के कुछ देर बाद ही दिशा पाटनी ने दोबारा शूटिंग शुरू कर दी।
disha patani
- फोटो : file photo
हैरान करने वाली बात ये है कि इससे पहले दिशा पाटनी फिल्म भारत के सेट पर भी ट्रीटमेंट लेकर लगातार काम करती रहती थीं। फिल्म भारत के प्रमोशन के दौरान दिशा पाटनी ने बताया था कि 'स्लो मोशन' गाने में उन्हें पहले से ही चोट लगी हुई थी। उन्होंने कहा था कि इस गाने को शूट करने से कुछ हफ्ते पहले उनका घुटना टूट गया था। इस वजह से उन्हें 'स्लो मोशन' सूट करने में काफी परेशानी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
disha patani
- फोटो : file photo
दिशा पाटनी ने कहा था कि,' मुझे याद है कि जिमनास्टिक की रिहर्सल करते समय मेरा घुटना टूट गया था। ये सब इस गाने को शूट करने के कुछ हफ्ते पहले हुआ था। इसके बाद 'स्लो मोशन' गाना शूट करना मेरे लिए काफी बड़ा स्टंट बन गया था। ज्यादा दर्द की वजह से मैं चल भी नहीं पा रही थी और इस दौरान स्लो मोशन' के हर टेक के बाद मैं कोल्ड प्रेस का इस्तेमाल कर रही थी।
विज्ञापन
salman khan, disha patani
- फोटो : social media
वहीं बात करें दिशा पाटनी की फिल्म भारत की तो इन दिनों इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गुरुवार तक इस फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं। 15वें दिन तक का भारत का कलेक्शन 193 करोड़ 50 लाख रुपये रहा है। भारत फिल्म ने 5 जून को रिलीज होने के बाद पहले हफ्ते (9 दिन) में कुल 172 करोड़ 19 लाख रुपये की कमाई की। इसके बाद फिल्म ने 10वें दिन 3.66 करोड़ रुपये, 11वें दिन 5.68 करोड़ रुपये, 12वें दिन 5.52 करोड़ रुपये, 13 वें दिन 2.32 करोड़ रुपये, 14वें दिन 2.20 करोड़ रुपये और कल बुधवार को यानी 15वें दिन 1.93 करोड़ रुपये कमाए।