फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर विवेक ओबेरॉय की इस एक्ट्रेस ने क्यों छोड़ दिया बॉलीवुड? बताई ये बड़ी वजह

Sat, 22 Jun 2019 11:16 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 22 Jun 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
Punjabi actress Neeru Bajwa shared terrifying experience in bollywood during Shadaa promotion
Neeru Bajwa - फोटो : social media
पंजाबी फिल्मों की मशूहर और खूबसूरत अदाकारा नीरू बाजवा लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने बॉलीवुड में 'प्रिंस', 'स्पेशल 26' और 'मिले न मिले हम' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन दुर्भाग्यवश नीरू बाजवा बॉलीवुड इंडस्ट्री में वो नाम नहीं कमा सकीं जो उन्होंने आज के समय में पंजाबी फिल्मों से कमाया है। 
Punjabi actress Neeru Bajwa shared terrifying experience in bollywood during Shadaa promotion
Neeru Bajwa - फोटो : social media
इन दिनों नीरू बाजवा की फिल्म 'शड़ा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में है। नीरू बाजवा अपनी इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रही हैं। इस बीच उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के बुरे अनुभवों को मीडिया के साथ साझा किया है। इसके अलावा बताया है कि आखिर उन्होंने बॉलीवुड क्यों छोड़ दिया ?
Punjabi actress Neeru Bajwa shared terrifying experience in bollywood during Shadaa promotion
Neeru Bajwa - फोटो : social media
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार नीरू बाजवा ने कहा है कि, 'मैं किसी का नाम लिए बिना ये कहना चाहूंगी कि हिंदी फिल्मों में काम करने के दौरान मेरा अनुभव बहुत ही बुरा रहा है। मैं ऐसे दौर से गुजरी कि बहुत सी नकारात्मक चीजों ने मुझे हिलाकर रख दिया था। इसके बाद मैंने खुद को इस इंडस्ट्री से अलग रखने का मन बना लिया था।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Punjabi actress Neeru Bajwa shared terrifying experience in bollywood during Shadaa promotion
Neeru Bajwa - फोटो : social media
नीरू बाजवा आगे लिखती हैं कि, 'मैं यहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के काम पर सवाल नहीं उठा रही हूं , लेकिन मैैं यही कहूंगी कि शायद मैं उन अभागी एक्ट्रेस में से हूं जिसका अनुभव इस इंडस्ट्री से साथ बहुत बुरा रहा है। तब से मैंने कभी बॉलीवुड में जाने की कोशिश नहीं की और अब न ही कभी जाऊंगी। मैं पंजाबी सिनेमा में अपनी जगह से बेहद खुश हूं।'
विज्ञापन
Punjabi actress Neeru Bajwa shared terrifying experience in bollywood during Shadaa promotion
neeru bajwa - फोटो : file photo
आपको बता दें कि नीरू बाजवा ने साल 1998 में बॉलीवुड के सुपरस्टार देवानंद की फिल्म 'मैं सोलह बरस की' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकारों के साथ काम भी किया। लेकिन उन्हें खास सफलता हासिल नहीं हुई। वहीं नीरू बाजवा अब पंजाबी सिनेमा की बड़ी एक्ट्रेस में से एक हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed