फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mandali: रामलीला के मंच पर होने लगे आइटम नंबर, कानपुर के राकेश चतुर्वेदी ने इसी थीम पर बना डाली फिल्म ‘मंडली’

Wed, 27 Sep 2023 08:17 PM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 27 Sep 2023 08:17 PM IST
विज्ञापन
Mandali starrer Abhishek Duhan Aanchal Munjal Rakesh Chaturvedi film inspired by Ramlila read here
राकेश चतुर्वेदी, ‘मंडली’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रामलीलाओं का मंचन करने वाले कलाकार किन परिस्थितियों और दुविधाओ से गुजर कर मंच तक पहुंचते हैं और उनके सामने क्या कठिनाई आती है, फिल्म 'मंडली' उसी विषय पर आधरित है। यह फिल्म कहीं न कहीं अपनी कला में गहरी आस्था, रामायण में विश्वास और समाज के शक्तिशाली लोगों के बीच संघर्ष को प्रतिबिंबित करता है जो दर्शकों को आकर्षित करने के लिए अश्लील नृत्यों को शामिल करके अपने वित्त और व्यक्तिगत लाभ के लिए रामलीला का आयोजन करते हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' और 'केसरी' जैसी कई बड़ी फिल्मों में अभिनय कर चुके राकेश चतुर्वेदी 'ओम' ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।राकेश चतुर्वेदी 'ओम' का कहना है कि रामलीला हमारी एक सांस्कृतिक विधा है,उसकी मर्यादा को कायम रखते हुए ही इसे खेला जानी चाहिए। 

Mandali starrer Abhishek Duhan Aanchal Munjal Rakesh Chaturvedi film inspired by Ramlila read here
मंडली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राकेश चतुर्वेदी 'ओम' कहते हैं, 'रामलीला एक ऐसी विधा है, जो हम सबने बचपन से देखी है। इसके प्रति मैं बहुत ही आकर्षित रहा। मुझे लगता है कि मेरा मंच पर थियेटर करना या फिल्मों में अभिनय करने की सबसे बड़ी वजह रामलीला ही रही है। अब रामलीला के मंच पर कुछ गंदगी फैल गई है, जब छोटी -छोटी जगहों पर रामलीला होती है तो वहां बहुत सारी समस्याएं पैदा हो गई हैं। रामलीला के मंच पर अलग- अलग तरीके से अब मनोरंजन होने लगा है दर्शकों को आकर्षित करने के लिए।' 

Mandali starrer Abhishek Duhan Aanchal Munjal Rakesh Chaturvedi film inspired by Ramlila read here
मंडली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘मंडली’ की थीम के बारे में पूछे जाने पर राकेश बताते हैं, 'रामलीला की सही विधा और तरीका है। उसे दूषित ना करें, उसकी मर्यादा को कायम रखते हुए काम करें।  इस फिल्म के माध्यम से हम इसी तरफ इशारा करने जा रहे हैं। कहानी में जो एक द्वंद्व है, उसमे लोगों का मनोरंजन, रोमांच और  उसकी गतिशीलता बनी रहे, इस बात का हमने ख्याल रखा है। हमने फिल्म की कहानी में  आज के  रावण और  आज की जो समस्याएं हैं, उसे  हम बताना चाह रहे हैं  कि यह विधा कितनी अलग अलग तरीके से खेली जा सकती है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mandali starrer Abhishek Duhan Aanchal Munjal Rakesh Chaturvedi film inspired by Ramlila read here
मंडली,राकेश चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘मंडली’ की पूरी शूटिंग मथुरा में हुई है। राकेश के मुताबिक 'हमने पिछले साल अक्टूबर में शूटिंग की ताकि नवरात्र और दशहरे के आस पास  उस समय रामलीला का जो एक माहौल होता है, वह मिल सके। हमने पांच -छह बड़े बड़े सेट कहानी के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए लगाए। इस फिल्म में मथुरा के बहुत सारे स्थानीय कलाकारों को काम करने का मौका मिला है । फिल्म के जो 10 -12 मुख्य कलाकार अभिषेक दुहान, आंचल मुंजाल, रजनीश दुग्गल और बृजेंद्र काला, विनीत कुमार, कंवलजीत सिंह, अलका अमीन, अश्वथ भट्ट, सहर्ष शुक्ला और नीरज सूद हैं। वह मुंबई से गए थे। बाकी इस फिल्म में मथुरा के स्थानीय कलाकारों ने काम किया है।'

विज्ञापन
Mandali starrer Abhishek Duhan Aanchal Munjal Rakesh Chaturvedi film inspired by Ramlila read here
मंडली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'मंडली' से पहले राकेश राकेश चतुर्वेदी 'ओम',  'भल्ला@हल्ला.कॉम' और और 'बोलो राम' जैसी फिल्में  निर्देशित कर चुके हैं| वह कहते हैं, 'इससे पहले नसीरुद्दीन शाह, ओमपुरी को लेकर 'बोलो राम' बनाई थी। मुझे ऐसा लगता है कि अभिनय और निर्देशन का जो डिपार्टमेंट है वह आपस में बहुत जुड़ा हुआ है। क्योंकि अभिनय में भी दिल और दिमाग लगाना पड़ता है और फिल्म मेकिंग में भी। एक कहानी जो आप मंच पर खुद ही कह रहे होते हैं वहीं निर्देशन के समय दूसरे अभिनेता के माध्यम से कहना होता है। ख्याल इस तरीके से आया कि आदमी की जो चाहत होती है। वह नए कामों को लेकर उत्साहित करती रहती है।’  फिल्म ‘मंडली’ 27 अक्टूबर को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने फैंस को नेगेटिविटी से दूर रहने की दी सलाह, बोले- गॉड, भगवान, अल्लाह सब देखता..

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed