फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंदाना करीमी का नया फोटोशूट देख भड़के फैंस, बोले- 'अल्लाह माफ करे आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी'

Tue, 09 Jul 2019 03:27 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 09 Jul 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
Mandana Karimi gets trolled for Her new Photoshoot
मंदाना करीमी - फोटो : instagram
बिग बॉस 9 में नजर आईं मंदाना करीमी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इतना ही नहीं मंदाना अपने फैंस के लिए तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मंदाना ने अपना एक शानदार फोटोशूट फैंस के साथ शेयर किया है जिसमें वह वाइन रूम में अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। हालांकि इस तस्वीर के लिए उन्हें ट्रोल भी होना पड़ रहा है। बीते 3 सालों में मंदाना ने अपने फिजीक पर बहुत काम किया है और काफी वजन घटाया है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The best view comes after the hardest climb 😇 😅 @rockystarofficial @madetart #standingtall #longlegsdontcare

A post shared by Mandanakarimi (@mandanakarimi) on

Mandana Karimi gets trolled for Her new Photoshoot
मंदाना करीमी - फोटो : instagram
मंदाना के इस हॉट फोटोशूट को जहां कुछ लोगों ने पसंद किया वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने से भी बाज नहीं आए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'मंदाना तुम्हें अल्लाह का खौफ नहीं है... इस्लाम को नापाक मत करो।' एक ने लिखा- इस्लाम कभी अश्लीलता नहीं सिखाता। एक यूजर ने लिखा- 'अल्लाह माफ करे आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी'
Mandana Karimi gets trolled for Her new Photoshoot
मंदाना करीमी - फोटो : instagram
कई यूजर्स ने उन्हें ढंग के कपड़े पहनने की सलाह दी तो किसी ने कहा जहन्नुम में तुम्हारा इंतजार हो रहा है। एक ने लिखा- बेगैरती की भी हद होती है। एक ने लिखा- इस्लाम को खतरे में मत करो।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mandana Karimi gets trolled for Her new Photoshoot
मंदाना करीमी
अभी कुछ दिनों पहले ही मंदाना को उनकी रिप्ड जींस के लिए ट्रोल किया गया था। कई यूजर्स ने उनकी ड्रेस पर कमेंट करते हुए उनका मजाक उड़ाया था। एक यूजर ने लिखा था- लानत है ऐसे फैशन पर। एक ने तो यह तक कमेंट किया- रेल के नीचे आ गई थीं क्या? बता दें मंदाना अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती हैं। जिसकी वजह से वह हमेशा ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं। 
विज्ञापन
Mandana Karimi gets trolled for Her new Photoshoot
मंदाना करीमी
कुछ समय पहले मॉडल और एक्ट्रेस मंदाना करीमी अपने पति से तलाक लेने के चलते चर्चा में आई थीं। मंदाना ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था।  साल 2017 में मंदाना ने ब्वॉयफ्रेड गौरव गुप्ता से शादी की थी। लेकिन कुछ महीने बाद ही मंदाना ने अपने पति और ससुराल वालो के खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज मांगने का मामला दर्ज कराया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed