फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस की इस एक्स कंटेस्टेंट ने इंस्टाग्राम को कहा अलविदा, ट्रोल होने के बाद उठाया कदम

Sun, 30 Aug 2020 09:40 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 30 Aug 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
Mandana Karimi Quits Instagram After Getting Trolled For Her Bold Photos
मंदना करीमी - फोटो : Instagram: mandanakarimi

सोशल मीडिया पर अक्सर सेलेब्स को ट्रोल करने का सिलसिला लगा ही रहता है। सेलेब्स की पोस्ट पर कई फैंस उन्हें पसंद करते हैं तो कई उन्हें ट्रोल करने लगते हैं। इन्हीं ट्रोलर्स से परेशान होकर कई बार सेलेब्स सोशल मीडिया से किनारा भी कर लेते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ है बिग बॉस 9 की कंटेस्टेंट रहीं मंदना करीमी के साथ। जिसके चलते मंदना ने इंस्टाग्राम को अलविदा कह दिया।

Mandana Karimi Quits Instagram After Getting Trolled For Her Bold Photos
mandana karimi

मंदना करीमी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर कई पोस्ट साझा करती रहती हैं। लेकिन वो अपनी पोस्ट्स को लेकर अक्सर ही ट्रोलर्स का निशाना बन जाती हैं। लेकिन इस बार लगता है ट्रोलर्स ने मंदना की कुछ ज्यादा ही क्लास ले ली, कि उन्हें इंस्टाग्राम छोड़ना पड़ गया।

Mandana Karimi Quits Instagram After Getting Trolled For Her Bold Photos
Mandana Karimi - फोटो : ANI

हाल ही में मंदना ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। जिसके जरिए उन्होंने इस बात की जानकारी दी। मंदना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'एक शरीर से ज्यादा, एक सेक्सी मॉडल/एक्ट्रेस से अधिक, एक खूबसूरत चेहरे से ज्यादा .. मैं सोशल मीडिया पर ईमानदार, ओपन और रियल रही हूं। हमेशा नफरत करने वालों को प्यार और सहानुभूति से देखा। लेकिन आप सभी ने मुझे धोखा दिया और परेशान किया। मुझे और मेरे चाहने वाले लोगों को आपने भद्दी टिप्पणियों से परेशान किया।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

More than a body to F#{^}*#* , more than a sexy model/actor ,more than a pretty face .. I’ve been honest,open,real on social media ,always have looked at haters from the place of love,empathy but You all cheated on me , harassed me and my beloved ones with Your nasty comments, stalked me and my friends & family , you thought because of my naked body you have right to say anything !!! Sad that I have reached this day where I need to take action not for me but for my beloved ones because they can’t take your sickening attitude towards me ! For now bye . Be good ,do good ,love more than you hate .... much love MK ♥️♥️♥️

A post shared by Mandanakarimi ماندانا کریمی (@mandanakarimi) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Mandana Karimi Quits Instagram After Getting Trolled For Her Bold Photos
मंदना करीमी

आगे मंदना ने लिखा, 'मुझे, मेरे दोस्तों और परिवार को स्टॉल्क किया। आपको लगा कि मेरे खुले शरीर को देख आपको कुछ भी कहने का हक मिल गया। दुख हो रहा है कि मैं इस स्थिति में पहुंच गई हूं कि अब मुझे कोई एक्शन लेना है। मेरे लिए नहीं बल्कि मेरे चाहने वालों के लिए। वो लोगमेरे प्रति आपका इस तरह का बर्ताव बर्दाश्त नहीं कर सकते। फिलहाल के लिए बाय। अच्छे से रहिए, अच्छा कीजिए और नफरत से ज्यादा प्यार कीजिए।'

विज्ञापन
Mandana Karimi Quits Instagram After Getting Trolled For Her Bold Photos
मंदना करीमी

बता दें कि मंदना करीमी ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ बोल्ड फोटोज साझा की थीं। जिनको लेकर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। जिसके चलते मंदना ने ये फैसला लिया।

पढ़ें: कंगना रनौत को लगता है मुंबई पुलिस से डर, बीजेपी नेता को ट्वीट कर कहा- 'चिंता करने के लिए धन्यवाद'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed