{"_id":"60deac5edf66561e2a68b3f0","slug":"mandira-bedi-and-raj-kaushal-wedding-pictures-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुरानी यादें: राज कौशल के निधन के बाद मंदिरा की शादी की तस्वीरें हुईं वायरल, भावुक कर देंगी फोटोज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पुरानी यादें: राज कौशल के निधन के बाद मंदिरा की शादी की तस्वीरें हुईं वायरल, भावुक कर देंगी फोटोज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मंदिरा बेदी, राज कौशल की शादी की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके पति और निर्देशक राज कौशल के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को धक्क लगा है। राज के देहांत के बाद उनकी और मंदिरा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इसी में से कुछ खूबसूरत तस्वीरें कपल की शादी की भी है। हम आपको कपल की शादी की तस्वीरें दिखाए उससे पहले दोनों की लव स्टोरी जान लीजिए। मंदिरा बेदी और राज कौशल की पहली मुलाकात साल 1996 में हुई थी। उस वक्त राज डायरेक्टर मुकुल आनंद के चीफ असिस्टेंट थे। वह शो फिलिप्स 10 के लिए ऑडिशन ले रहे थे। वहीं, मंदिरा बेदी टीवी सीरियल शांति और फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगी में काम कर रही थीं। राज ने मंदिरा के काम को देखा था। पहली बार मंदिरा का जब ऑडिशन लिया तो वह रेड और व्हाइट स्ट्रिप्ड टी शर्ट और खाकी पैंट्स में नजर आ रही थीं। मंदिरा बेदी और
राज कौशल साल 1996 खत्म होते-होते लगातार मिलते रहे। कुछ मुलाकातों के बाद मंदिरा बेदी और राज एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। राज कौशल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'तीसरी मुलाकात के बाद मुझे पता चला कि मुझे मेरा प्यार मिल गया है।' वहीं, मंदिरा बेदी ने कहा, 'वह बहुत ही बेसिक और ईमानदार शख्स हैं। उनमें कुछ भी दिखावा नहीं है।'
Trending Videos
2 of 5
मंदिरा बेदी, राज कौशल की शादी की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
राज कौशल मंदिरा से शादी करना चाहते थे। उन्होंने अपने पेरेंट्स से मंदिरा को मिलाने में कोई देरी नहीं की थी। हालांकि, मंदिरा बेदी के घरवाले उनकी शादी एक फिल्म डायरेक्टर से करने के थोड़े खिलाफ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मंदिरा बेदी, राज कौशल की शादी की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
राज कौशल ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मंदिरा के पेरेंट्स से मिलना शुरुआत में थोड़ा अजीब था। उनके पिता एक कॉर्पोरेट प्रोफेशनल थे। हालांकि, कुछ वक्त बाद वह मुझसे घुल-मिल गए थे। मुझे लगता है उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था।' वेलेंटाइन्स डे यानी 14 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
4 of 5
मंदिरा बेदी, राज कौशल और उनके बच्चे
- फोटो : सोशल मीडिया
मंदिरा बेदी और राज कौशल के दो बच्चे हैं। कपल के बेटे का जन्म 2011 में हुआ था। तो वहीं साल 2020 में कपल ने 4 साल की बेटी को गोद लिया था। जिसका नाम दोनों ने तारा बेदी कौशल रखा है।
विज्ञापन
5 of 5
मंदिरा बेदी, राज कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, राज ने रविवार को ही अपने दोस्तों के साथ पार्टी की थी। पार्टी की तस्वीरें राज ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। बुधवार, 30 जून को राज को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राज कौशल ने 'प्यार में कभी-कभी', 'शादी का लड्डू' और 'एंथनी कौन है' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया था। जबकि वह 'माई ब्रदर निखिल', 'शादी का लड्डू' और 'प्यार में कभी-कभी' के प्रड्यूसर भी थे। उन्होंने 1992 में रिलीज फिल्म 'बेखुदी' के स्टंट्स भी डायरेक्ट किए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।